9.6 C
London
Sunday, December 14, 2025
Homeराज्यकोटा पुलिस पर हमला करने वाले बदमाशों की हेकड़ी निकली, फायरिंग करते...

कोटा पुलिस पर हमला करने वाले बदमाशों की हेकड़ी निकली, फायरिंग करते समय खुद को लगी गोली

Published on

बूंदी

राजस्थान कोटा पुलिस की स्पेशल टीम पर बदमाशों ने बूंदी जिले में फायरिंग की। दो से तीन राउंड फायर किए। बदमाश की फायरिंग से पुलिस टीम बाल बाल बची। लेकिन बदमाश खुद अपनी पिस्टन की गोली का शिकार हुआ। उसके पैर में गोली लगी। पुलिस ने तीन बदमाशों को बूंदी के खटकड़- रायथल इलाके से गिरफ्तार किया है।

रायथल थाना क्षेत्र के गांव से पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ की खबर सामने आई थी। मुठभेड़ में एक शातिर बदमाश अमन लाल के पैर में गोली लगने की बात भी सामने आई। बदमाश लाल को घायल आदत में पहले केशोरायपाटन अस्पताल ले जाया गया वहां से प्राथमिक उपचार के बाद कोटा एमबीएस अस्पताल में उसे भर्ती करवाया गया।

पुलिस की कड़ी सुरक्षा जाब्ता तैना किया गया है। अमन लाल को साथी बदमाश समीर और अभिषेक के साथ गिरफ्तार किया है। कोटा पुलिस की स्पेशल टीम की और से तीनों अपराधियों के विरुद्ध रायथल थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

पुलिस की स्पेशल टीम ने किया पीछा
पुलिस सूत्रों ने बताया कि बुधवार दोपहर को कोटा पुलिस का वांछित अपराधी अमन लाला अपने दो साथियों के साथ कोटा से लालसोट हाइवे पर देखा गया था।किसी बड़े घटनाक्रम को अंजाम देने के फिराक में घूमने की सूचना पर कोटा पुलिस की स्पेशल टीम ने एक्शन लिया। स्पेशल टीम अपराधियों का पीछा करते हुए पहुंची। टीम को पीछे आता देख बदमाशों ने एक गांव के यहां पुलिस टीम पर फायर कर दिया।

बदमाश को लगी गाेली, दो को खेतों में भागते पकड़ा
इसी बीच अपराधियों की गाड़ी जखाना गांव के पास गहरे गड्ढे में फंस गई। यहां भी पुलिस टीम पर तीनों अपराधियों ने फायर किया। बदमाश अमन लाला के पैर में खुद की पिस्टल की गोली लगी। पुलिस टीम ने अमन लाला को दबोच कर उसके दो साथियों को भी खेतों में भागते हुए पकड़ लिया। मामले की सूचना पर रायथल थानाधिकारी सुरजीत सिंह मय जाप्ते के मौके पर पहुंचे। कोटा पुलिस की टीम के हेड कांस्टेबल अजय चाहर ने रायथल थाना पुलिस को अपराधियों के विरुद्ध रिपोर्ट सौंपी हैं।

Latest articles

पीएसयू की विरासत से निकले पावर ग्रिड के नए सीएमडी

भोपाल/हैदराबाद।पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के नवनियुक्त अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी)  बुर्रा वामसी...

मैनिट चौराहे का होगा सौंदर्यीकरण, बाउंड्रीवाल भी बनेगी— निगम परिषद अध्यक्ष ने किया भूमिपूजन

भोपाल।शहर के मैनिट चौराहे का जल्द ही सौंदर्यीकरण होगा। यहां एक बाउंड्रीवाल भी बनाई...

मंत्री व महापौर ने किया नेत्र ज्योति यज्ञ का शुभारंभ

भोपाल।पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री कृष्णा गौर व महापौर मालती राय ने रविवार...

जंतर-मंतर पर ईपीएस-95 पेंशनभोगियों का बड़ा प्रदर्शन, न्यूनतम पेंशन 7,500 रुपये करने की मांग तेज

नई दिल्ली।निवृत्त मान कर्मचारी 1995 पेंशन समन्वय समिति के बैनर तले आज राजधानी दिल्ली...

More like this

सागर में नेशनल हाईवे 44 पर भीषण सड़क हादसा

सागर ।मध्यप्रदेश के सागर जिले में नेशनल हाईवे-44 पर मंगलवार की सुबह बड़ा हादसा...

राजस्थान के सीकर में दर्दनाक सड़क हादसा

राजस्थान ।राजस्थान के सीकर जिले में जयपुर–बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात दिल दहला...

खजुराहो में कैबिनेट बैठक : बुंदेलखंड विकास के लिए कई बड़े निर्णय

भोपाल ।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को खजुराहो के महाराजा छत्रसाल...