9.4 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeराष्ट्रीयमुर्दों के खाते में पहुंचे पीएम किसान योजना के पैसे, ऐसे हुआ...

मुर्दों के खाते में पहुंचे पीएम किसान योजना के पैसे, ऐसे हुआ खुलासा

Published on

हमीरपुर,

तकरीबन साढ़े 4 हजार किसानों के खाते में उनकी मौत के बाद भी पीएम किसान सम्मान निधि योजना के पैसे पहुंच रहे हैं. ये खबर उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से सामने आई है. इसके अलावा डेढ़ हजार इनकम टैक्स देने वाले किसान भी इस योजना का फायदा उठा रहे हैं. जांच के दौरान कुल 8105 किसान पीएम सम्मान निधि योजना के लिए अपात्र पाए गए हैं. फिलहाल 660 अपात्र किसानों से 34.79 लाख की रिकवरी भी की जा चुकी है.

किसानों के खाते में भेजे जा चुके हैं 348.210 करोड़ रुपये
हमीरपुर में किसानों की संख्या सवा दो लाख है. इसमें से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 1.87 लाख किसानों का चयन किया गया था. इनमें भी लघु और सीमांत किसानों की संख्या 1.43 लाख है. किसान सम्मान निधि योजना की अब तक 11 किस्तें किसानों के खाते में भेजी जा चुकी हैं. जनपद में अब तक इस योजना के तहत 348.210 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जा चुकी है.

पीएम किसान योजना के लाभार्थियों की संख्या घटी
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में जांच-पड़ताल के बाद अपात्र मिले 8105 लाभार्थियों में से अब तक कृषि विभाग ने 660 किसानों से 34.79 लाख रुपये की रिकवरी की है. जांच में साढ़े चार हजार से अधिक किसानों की मौत की पुष्टि हुई है. जबकि डेढ़ हजार से अधिक किसान आयकर दाता होते हुए भी योजना का लाभ ले रहे थे. मौजूदा समय में जनपद में इस योजना का लाभ लेने वाले किसानों की संख्या एक लाख के नीचे पहुंच चुकी है. योजना की पहली किस्त के दौरान लाभ लेने वाले किसानों की संख्या पौने दो लाख के आस-पास थी.

कभी भी आ सकती है 12वीं किस्त
बता दें कि सरकार द्वारा किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत हर साल 6 हजार रुपये देती है. ये राशि किसानों को हर चार महीने के अंतराल पर तीन किस्तों में 2 हजार रुपये करके दी जाती हैं. किसानों को अब तक 11 किस्तें दी जा चुकी है. फिलहाल, वह 12वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं. लेटेस्ट अपडेट के ्अनुसार, सितंबर महीने के किसी भी तारीख को ये 2 हजार रुपये की धनराशि किसानों के खाते में भेजी जा सकती है.

 

Latest articles

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

कटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान खाक, दमकल की देरी से भड़का लोगों का गुस्सा

भोपाल भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स स्थित स्प्रिंग वैली क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर कार्यमुक्त, अब एनएमडीसी में संभालेंगे नई जिम्मेदारी

नई दिल्ली | सार्वजनिक क्षेत्र की महारत्न कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) में एक...

भेल की बोर्ड बैठक में बड़ा फैसला: वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के रखरखाव के लिए टिटागढ़ रेल के साथ बनेगा नया जॉइंट वेंचर

नई दिल्ली | देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग और विनिर्माण कंपनी, भारत हैवी...