19.7 C
London
Sunday, April 26, 2026
Homeराष्ट्रीयबृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ सबूतों की कमी वाली खबरें गलत, दिल्ली...

बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ सबूतों की कमी वाली खबरें गलत, दिल्ली पुलिस कर रही है जांच

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली में कई दिनों से भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष रहे बृजभूषण सिंह के खिलाफ पहलवान प्रदर्शन कर रहे हैं। उनके खिलाफ पहलवानों ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में FIR भी दर्ज की है। इस बीच दिल्ली पुलिस ने कहा है कि इस मामले में जांच जारी है। दिल्ली पुलिस ने कहा कि कई न्यूज चैनलों पर दावा किया जा रहा है कि पुलिस के पास पर्याप्त सबूत नहीं है, ये सभी खबरें झूठी और निराधार हैं।

इससे पहले, दिल्ली पुलिस ने कहा था कि उसे WFI प्रमुख सिंह को गिरफ्तार करने के लिए पर्याप्त सबूत नहीं मिले हैं। सिंह पर एक नाबालिग समेत सात महिला पहलवानों का यौन उत्पीड़न करने का आरोप है।

‘संवेदनशीलता के साथ जांच जारी’
बाद में दिल्ली पुलिस ने ट्विटर पर कहा, ‘कई टीवी चैनलों पर यह खबर प्रसारित की जा रही है कि दिल्ली पुलिस को बृजभूषण सिंह के खिलाफ दर्ज मामलों में पर्याप्त सबूत नहीं मिले हैं और इस संबंध में एक अंतिम रिपोर्ट संबद्ध अदालत में दाखिल की जानी बाकी है।’ दिल्ली पुलिस ने ट्वीट किया, ‘यह स्पष्ट किया जाता है कि यह खबर ‘गलत’ है और इस संवेदनशील मामले में पूरी संवेदनशीलता के साथ जांच जारी है।’

23 अप्रैल से पहलवानों का प्रदर्शन जारी
प्रदर्शनकारी पहलवानों ने रविवार को नये संसद भवन के उद्घाटन के बाद वहां तक मार्च करने की कोशिश की थी, जिस दौरान उन्हें हिरासत में ले लिया गया था, हालांकि बाद में उन्हें छोड़ दिया गया। मंगलवार को भी पहलवान हरिद्वार पहुंचे। उन्होंने कहा था कि वे अपने मेडल गंगा में बहा देंगे। हालांकि किसान नेता नरेश टिकैट के समझाने पर पहलवानों ने अपना फैसला बदल दिया। बता दें कि पहलवान सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर 23 अप्रैल से जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रहे थे।

Latest articles

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...