21.5 C
London
Sunday, June 14, 2026
Homeभोपालमध्य प्रदेश : जिस मरीज को ‘कोमा’ में बताया, वह खुद अस्पताल...

मध्य प्रदेश : जिस मरीज को ‘कोमा’ में बताया, वह खुद अस्पताल से आया बाहर, डॉक्टरों पर लगाए गंभीर आरोप

Published on

रतलाम,

मध्य प्रदेश के रतलाम में एक प्राइवेट अस्पताल के बाहर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक मरीज, जिसे ‘कोमा’ में बताया गया था, वह खुद चलकर अस्पताल से बाहर आ गया. मरीज ने डॉक्टरों पर इलाज के लिए एक लाख रुपये मांगने का आरोप लगाया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं.

एजेंसी के अनुसार, रतलाम के मोती नगर का रहने वाला बुंटी निनामा दीनदयाल नगर थाना क्षेत्र में एक झगड़े में घायल हो गया था. पहले उसे सरकारी मेडिकल कॉलेज से जुड़े अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन बाद में उसे जीडी अस्पताल रेफर कर दिया गया.

इसके बाद एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें बुंटी निनामा को लगभग आधे कपड़ों में अस्पताल के बाहर खड़े देखा गया. उसकी कमर पर कोलोस्टॉमी बैग और नाक में नली लगी थी. उसने डॉक्टरों पर आरोप लगाया कि इलाज के लिए उससे 1 लाख रुपये की मांग की गई थी.

बुंटी निनामा की पत्नी ने भी अस्पताल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि हमें बताया गया कि मेरे पति कोमा में हैं. हमने 12 घंटे के भीतर 40,000 रुपये खर्च कर दिए और जब मैं और पैसे का इंतजाम करने गई और वापस आई तो देखा कि मेरे पति खुद अस्पताल के बाहर खड़े थे और गुस्से में थे.

इस मामले में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. एमएस सागर ने बताया कि तीन सदस्यीय टीम गठित कर जांच के आदेश दिए गए हैं. वहीं, जीडी अस्पताल के प्रबंधन ने इन आरोपों को पूरी तरह खारिज कर दिया. अस्पताल के बयान के अनुसार, मरीज को आईसीयू में भर्ती किया गया था और कुल बिल मात्र 8,000 रुपये था. पैसे मांगने का आरोप पूरी तरह निराधार है. यह मामला वीडियो वायरल होने के बाद सुर्खियों में आ गया.

Latest articles

MSME इकाइयों को ₹360 करोड़ की मदद; CM यादव ने कहा – औद्योगिक विकास में मध्य प्रदेश सबसे आगे

भोपाल। राज्य में उद्योग, निवेश और रोज़गार को बढ़ावा देने के मकसद से आयोजित...

जशपुर पहली बार मिलेगा रेल नेटवर्क से जुड़ाव, धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना अधिसूचित

जशपुर। जशपुर जिले के विकास इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। भारत...

मुख्यमंत्री जन आवास योजना के 110 लाभार्थियों को मिली घर की चाबी

जयपुर। मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत आयोजित “गृह गौरव : खुशियों की चाबी”...

More like this

MSME इकाइयों को ₹360 करोड़ की मदद; CM यादव ने कहा – औद्योगिक विकास में मध्य प्रदेश सबसे आगे

भोपाल। राज्य में उद्योग, निवेश और रोज़गार को बढ़ावा देने के मकसद से आयोजित...

सुभाष नगर मेट्रो स्टेशन तक पहुंच होगी आसान, रेलवे ट्रैक पर बनेगा 40 मीटर लंबा एफओबी

भोपाल। भोपाल मेट्रो के प्रायोरिटी कॉरिडोर में बने सुभाष नगर मेट्रो स्टेशन को रेलवे...

तीसरी संतान पर सब-रजिस्ट्रार बर्खास्त, सीएम की घोषणा के 48 घंटे बाद हुई कार्रवाई

भोपाल। मध्यप्रदेश में दो से अधिक संतान संबंधी नियम के तहत पहली बार किसी...