7.7 C
London
Saturday, March 14, 2026
Homeराज्यमहाराष्ट्र में पिक्चर अभी बाकी है! स्पीकर का CM शिंदे समेत 54...

महाराष्ट्र में पिक्चर अभी बाकी है! स्पीकर का CM शिंदे समेत 54 विधायकों को नोटिस

Published on

मुंबई

महाराष्ट्र विधानसभा के स्पीकर राहुल नार्वेकर ने सीएम एकनाथ शिंदे सहित 54 विधायकों को नोटिस जारी किया है। यह नोटिस दलबदल विरोधी कानून उल्लंघन के लिए प्रतिद्वंद्वी शिवसेना गुटों की दायर याचिकाओं के बाद दिया गया है। विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने कहा, ‘मेरे कार्यालय ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया है। मैंने उनसे सात दिनों के भीतर नोटिस का जवाब देने को कहा है, ऐसा न करने पर यह माना जाएगा कि उनके पास कहने के लिए कुछ नहीं है। उस स्थिति में, मैं एक पक्षीय आदेश पारित करूंगा। जिन 54 विधायकों को नोटिस भेजा गया है, उसमें शिंदे गुट के 39, शिवसेना (यूबीटी) के 14 और एक अन्य का नाम शामिल है।

नार्वेकर ने कही थी क्रांतिकारी फैसले की बात
नार्वेकर की ओर से विधायकों को भेजी गई नोटिस की कार्रवाई महत्वपूर्ण राजनीतिक महत्व रखती है। दरअसल राजभवन में राज्य के उत्पाद शुल्क मंत्री शंभुराज देसाई के पिता और अनुभवी कांग्रेस नेता बालासाहेब देसाई पर एक पुस्तक के विमोचन के लिए आयोजित कार्यक्रम में, नार्वेकर ने कहा था कि जल्द ही वह एक क्रांतिकारी निर्णय लेंगे।

ऐसे दिया गया था अयोग्यता का नोटिस
सुनील प्रभु ने 21 जून, 2022 को एक व्हिप जारी कर शिंदे सहित सभी शिवसेना विधायकों को उद्धव ठाकरे की बुलाई बैठक में मौजूद रहने का निर्देश दिया था। प्रभु ने शिंदे और 15 अन्य के खिलाफ अयोग्यता की कार्यवाही कर कहा कि उन्होंने व्हिप का पालन नहीं किया, जो कि संविधान की 10वीं अनुसूची का उल्लंघन है। इसी आधार पर 23 विधायकों को अयोग्यता का एक और नोटिस दिया गया। जब यह कार्यवाही अध्यक्ष के समक्ष लंबित थी, इसके बावजूद शिंदे गुट ने 14 शिवसेना (यूबीटी) विधायकों के खिलाफ कार्यवाही शुरू कर दी। फिर भी विधानसभा अध्यक्ष नार्वेकर की ओर से कोई फैसला नहीं आने पर प्रभु ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।

Latest articles

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

लाड़ली बहनों के खातों में पहुंचे 1836 करोड़, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी 122 करोड़ की सौगात

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की सवा करोड़ लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात...

ईरान-इजराइल युद्ध की आंच: देशभर में एलपीजी के लिए हाहाकार, 2 हजार का सिलेंडर 4 हजार में

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच छिड़ी जंग की चिंगारी अब भारत के आम जनजीवन...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...