10.5 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeराज्यतिलक लगाए छात्रों को प्रिंसिपल ने कॉलेज में घुसने से रोका, बवाल...

तिलक लगाए छात्रों को प्रिंसिपल ने कॉलेज में घुसने से रोका, बवाल बढ़ा तो पुलिस के सामने मांगी माफी

Published on

गाजियाबाद

गाजियाबाद में एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां पर इंग्राहम कॉलेज में प्रिंसिपल ने टीका लगाकर आने वाले छात्रों को प्रवेश नहीं करने दिया। प्रिंसिपल बाकायदा गेट के बाहर खड़े हो गए और जब छात्र कॉलेज के अंदर प्रवेश कर रहे थे, जिसके माथे पर भी टीका लगा था उसे बाहर निकाल दिया गया। प्रिंसिपल पर यह भी आरोप लगाया जा रहा है कि उन्होंने बच्चों से कहा कि पत्थर को आप भगवान मानते हैं। वह पत्थर ही है भगवान नहीं।

इसकी जानकारी जैसे ही हिंदू रक्षा दल के लोगों को मिली तो उसके कई कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। इसी दौरान प्रिंसिपल की तरफ से पुलिस भी बुलाई गई लेकिन प्रिंसिपल ने पुलिस और हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं के सामने हाथ जोड़कर माफी मांगी और मामले को रफा-दफा करने की बात कही।

छात्रों को कॉलेज के गेट पर रोका
गाजियाबाद के थाना कवि नगर इलाके में ईनग्राहम इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट है। यहां पर सभी धर्म से जुड़े छात्र शिक्षा ग्रहण करते हैं। मंगलवार को छात्र कॉलेज में पहुंचे तो कॉलेज के प्रिंसिपल गेट के बाहर ही खड़े हो गए और जिन छात्रों के माथे पर टीका लगा हुआ था, उन्हें कॉलेज में प्रवेश करने से रोक दिया। टीका लगाने वाले छात्रों की संख्या भी काफी थी। उनमें से जिन छात्रों ने अपने माथे से टीका हटाया, उन्हें ही अंदर प्रवेश करने दिया गया। जिन छात्रों ने माथे से टीका नहीं हटाया तो उन्हें कॉलेज में आने की इजाजत नहीं दी गई।

प्रिंसिपल ने माफी मांगी
इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए हिंदू रक्षा दल के महानगर महामंत्री मनोज हिंदू ने बताया कि उन्हें इस तरह की जानकारी मिली तो वह अपने कार्यकर्ताओं के साथ कॉलेज पर पहुंचे और प्रिंसिपल से मुलाकात की। मनोज हिंदू का कहना है कि प्रिंसिपल ने छात्रों से यहां तक कहा कि जिस भगवान को आप पूजते हो वह पत्थर है। इस बात से हर हिंदू का मन बेहद दुखी हो रहा है। जब उन्होंने प्रिंसिपल से मुलाकात की तो उनकी तरफ से पुलिस भी बुलाई गईलेकिन जब सारी सच्चाई सामने आई तो प्रिंसिपल को बैकफुट पर आना पड़ा और सभी के सामने हाथ जोड़कर माफी मांगनी पड़ी। हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं का कहना है कि इस तरह की हरकत किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Latest articles

पेट्रोल-डीजल ₹3-3 महंगे हुए, नई कीमतें लागू, सीएनजी भी हुई महंगी

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल 3-3 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। दिल्ली...

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

जालोर: ग्रामीणों के बीच पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, पंसेरी में सुबह की सैर कर जाना जनता का हाल

जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने जालोर दौरे के दौरान अपने सहज...

More like this

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

जालोर: ग्रामीणों के बीच पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, पंसेरी में सुबह की सैर कर जाना जनता का हाल

जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने जालोर दौरे के दौरान अपने सहज...

भारत पर नजर उठाई तो जो अब तक नहीं हुआ, वह होकर रहेगा : राजनाथ सिंह

राजस्थान। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार...