9.4 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeराष्ट्रीयटीचर ने कहा – अगली बार पढ़े-लिखे को ही वोट दें, ट्रोल...

टीचर ने कहा – अगली बार पढ़े-लिखे को ही वोट दें, ट्रोल करने लगे BJP सपोर्टर्स

Published on

नई दिल्ली

सोशल मीडिया पर एक टीचर का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसको लेकर विवाद खड़ा हो गया है। वीडियो में टीचर छात्रों से पढ़े लिखे इंसान को वोट देने की बात कह रहा है। अब इस वीडियो को लेकर एक तरफ जहां कुछ लोग टीचर का विरोध कर रहे हैं तो दूसरी तरफ समर्थन करने वालों की भी कमी नहीं है।

क्या है वीडियो में?
ई-लर्निंग प्लेटफॉर्म Unacademy के टीचर करण सांगवान को छात्रों से यह कहते हुए सुना जा सकता है, ‘अगली बात वोट देना तो किसी पढ़े लिखे इंसान को देना, ताकि ये सब दोबारा ना झेलना पड़े।’ बताया जा रहा है कि टीचर LLM क्रिमिनल लॉ, clearly British-era IPC, CRPC and Indian Evidence Act में हुए बदलाव से नाराज था क्योंकि उसके द्वारा बच्चों को पढ़ाने के लिए बनाए गये नोट्स बेकार हो गये थे।

‘सोच समझकर कर फैसला लेना’
वीडियो में टीचर यह भी कहते सुना जा सकता है, “यहां तक ​​कि मुझे भी नहीं पता कि हंसूं या रोऊं क्योंकि मेरे पास भी बहुत सारे बेयर एक्ट, केसलोएड और नोट्स हैं जो मैंने तैयार किए थे। यह हर किसी के लिए कठिन काम है।” इसके बाद टीचर कहता है, “अगली बार याद रखना, ऐसे इंसान को चुनना जो पढ़ा लिखा हो। जो चीजों को समझ सके। ऐसे इंसान को ना चुनें, जिन्हें बस बदलना आता हो, नाम चेंज करना आता हो। आप अपना फैसला अच्छे से और सोच समझकर लें।”

वायरल वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रियाएं
सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल है और इस पर लोगों की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। @IAbhay_Pratap ने लिखा, ‘आपको PM मोदी पसंद नहीं हैं तो उनका विरोध करें लेकिन शिक्षा की आड़ में अपना एजेंडा लागू नहीं कर सकते। unacademy क्या आप इसका समर्थन करते हो कि भारत की चुनी हुई सरकार के विरुद्ध एजेंडा चलाओ?’ एक अन्य ट्विटर यूजर ने लिखा, ‘वीडियो में टीचर ने किसी का नाम ही नहीं लिया है तो कुछ लोगों को इतनी चिढ़ क्यों हो रही है?’

शेखर दीक्षित ने लिखा, ‘इस शिक्षक ने सिर्फ यही कहा कि अगली बार पढ़े लिखे को वोट देना, सिर्फ कागजों में नाम बदलने वाले को नहीं। यह कहीं से भी गलत नहीं है लेकिन अनपढ़ पार्टी और उनकी IT CELL इस शिक्षक के पीछे पड़ गई है। उनको भी पता है अनपढ़ कौन है।’ एक अन्य ने लिखा, ‘ऐसी संस्थाओं को सिर्फ पढ़ाने पर ध्यान देना चाहिए, अगर ये भी राजनीति करने लग गए तो टीचर्स का सम्मान कम हो सकता है।’सोशल मीडिया पर करण सांगवान का वीडियो वायरल है। कुछ लोग विरोध कर रहे हैं तो कुछ समर्थन कर रहे हैं। इस वीडियो के चलते unacademy और इसके टीचर करण खूब चर्चाओं में हैं।

Latest articles

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

कटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान खाक, दमकल की देरी से भड़का लोगों का गुस्सा

भोपाल भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स स्थित स्प्रिंग वैली क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर कार्यमुक्त, अब एनएमडीसी में संभालेंगे नई जिम्मेदारी

नई दिल्ली | सार्वजनिक क्षेत्र की महारत्न कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) में एक...

भेल की बोर्ड बैठक में बड़ा फैसला: वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के रखरखाव के लिए टिटागढ़ रेल के साथ बनेगा नया जॉइंट वेंचर

नई दिल्ली | देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग और विनिर्माण कंपनी, भारत हैवी...