10.9 C
London
Wednesday, May 6, 2026
HomeभोपालMP:पानी के लिए सुबह 5 से रात के 12 बजे तक लगती...

MP:पानी के लिए सुबह 5 से रात के 12 बजे तक लगती है बर्तनों की लाइन, भीषण गर्मी में 5 KM दूर से पानी लाने को मजबूर ग्रामीण

Published on

खरगोन ,

मध्य प्रदेश के खरगोन में लोकसभा चुनाव मतदान के बाद राजनीतिक गर्मी तो शांत हो गई लेकिन मौसमी गर्मी के कारण लोग बेहाल हैं. जलसंकट ऐसा गहराया कि लोगों को पांच किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ रहा है. ग्रामीण भरी दोपहरी में पैदल और बैलगाड़ी से पानी लाने को मजबूर हैं. पानी लाने के लिए सुबह 5 बजे कुएं पर लोग पहुंच जाते हैं. पानी के लिए सुबह 5 से रात के 12 बजे तक बर्तनों की लाइन लगती है.

दरअसल, खरगोन में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. भीषण गर्मी के चलते कई जगह जलसंकट की स्थिति निर्मित हो गई है. जिला मुख्यालय से करीब 55 किलोमीटर दूर भगवानपुरा विकासखंड के पलाशकूट के पास राय टेमरी गांव में भीषण जलसंकट गहरा गया है. आदिवासी अंचल में भीषण गर्मी के चलते कई हैंडपंप पूरी तरह से सूख गए हैं. नदी-नालों में पानी के डबरे भी नहीं भरे हैं.

राय टेमरी गांव की हालत यह है कि ग्रामीणों को पीने का पानी के लिए करीब 4 से 5 किलोमीटर दूर कच्चे कुएं से लाना पड़ रहा है. महिलाएं सिर पर बर्तन रखकर सुबह 5 बजे से पानी भरने के लिए घर से निकल जाती हैं. देखें Video:-

ग्रामीणों की मानें तो पानी की एक-एक बूंद को तरस गए हैं. महिलाएं सुबह 5:00 बजे पानी के लिए लाइन में लगती हैं, तो 11:00 जाते हैं. ऐसे में समस्या ये है कि मजदूरी का समय निकल जाता है और या तो पानी भरें या फिर मजदूरी करें, दोनों ही तरफ से ग्रामीण महिलाओं पर मार पड़ रही है.

जलसंकट से परेशान ग्रामीण महिला का कहना है कि हम पानी की बूंद-बूंद के लिए तरस रहे हैं. सुबह 5 बजे पानी लेने के लिए निकलते हैं और पानी लाने में 11 बज जाते हैं. ऐसे में दूसरे काम भी नहीं कर पा रहे हैं. हमारी कोई सुनवाई नहीं हो रही.

जनपद पंचायत के सीईओ पवन शाह का कहना है कि जिन ट्यूबवेलों में पानी है वहां पीएचई के माध्यम से मोटर की व्यवस्था कर दी गई है और निर्मल नीर के माध्यम से भी पानी की व्यवस्था की गई है. अगर और कोई समस्या आएगी तो दिखाएंगे.

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य : राज्यमंत्री कृष्णा गौर

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर ने मंगलवार को...