6.7 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeराज्य'ना तो कोई स्वर्ग है, ना कोई नर्क...', सपा सांसद अफजाल अंसारी...

‘ना तो कोई स्वर्ग है, ना कोई नर्क…’, सपा सांसद अफजाल अंसारी के बयान पर अखिलेश यादव का रिएक्शन

Published on

वाराणसी ,

वाराणसी पहुंचे सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सपा सांसद अफजाल अंसारी के महाकुंभ वाले बयान पर रिएक्ट किया. उन्होंने कहा कि जो विज्ञान समझते हैं वो ये जानते हैं कि ना तो कोई स्वर्ग है ना कोई नर्क है. लंबे समय से हम ये सुनते आए हैं इसलिए मान लेते हैं. हम वह हिंदू हैं जो सभी धर्म का सम्मान करते हैं और विवेकानंद ने जो शिकागो में कहा था उनके कथन को मानते हैं.

दरअसल, बीते दिन मंच से बोलते गाजीपुर से सपा सांसद अफजाल अंसारी ने कहा था कि संगम तट पर नहा कर व्यक्ति के पाप धुल जाएंगे, इसका मतलब है कि आगे बैकुंठ में जाने का रास्ता खुल जाएगा. महाकुंभ में भीड़ देखने से ऐसा लग रहा है कि अब नर्क में कोई नहीं बचेगा और स्वर्ग हाउसफुल हो जाएगा.

अखिलेश यादव ने एक सवाल के जवाब में कहा कि 2027 में बीजेपी की चार सौ बीसी नहीं चलेगी. एक सीट पर तो आपने चार सौ बीसी कर ली, लेकिन 403 सीट पर आपकी चार सौ बीसी नही चलेगी. फिलहाल, दिल्ली चुनाव में मिली हार से हम सबक लेंगे और इंडिया गठबंधन 2027 में मजबूती से लड़ेगा. अखिलेश ने कहा कि मिल्कीपुर उपचुनाव में बेईमानी हुई है, चार सौ बीसी हुई है.

उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी की कोशिश है कि आम लोगों में ऐसा नरेटिव सेट हो कि कुंभ बीजेपी ने ही शुरू किया है. राजा हर्षवर्धन तक को भुलाने की कोशिश हो रही है. वहीं, वाराणसी में बिहार की किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में सुसाइड करने पर अखिलेश ने कहा कि पुलिस की जांच से परिवार संतुष्ट नहीं है. पुलिस मनमानी कर रही है तो इसका मतलब है कि कुछ छिपा रही है.

इसके साथ ही अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी भी वक्फ बिल के खिलाफ है. जब बीजेपी को पता चल गया की जनता बजट से मायूस है तब वह लोगों का ध्यान हटाने के लिए वक्फ बिल ला रही है. जनता उनके जाल में नहीं फंसेगी

Latest articles

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज जारी करेंगे किसान सम्मान निधि की छठी किश्त; 66 लाख किसानों के खातों में पहुँचेंगे 665 करोड़

जयपुर/जोधपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार, 22 अप्रैल को प्रदेश के अन्नदाताओं को...

पंजाब में बेअदबी पर बनेगा उम्रकैद का कानून: जैतो में सीएम मान ने दिए संकेत, 31 करोड़ की योजनाओं की दी सौगात

जैतो (फरीदकोट)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को जैतो शहर में लगभग...

More like this