12.3 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeराष्ट्रीयये आंकड़े तो डराने वाले हैं! बीते 5 साल के दौरान विदेश...

ये आंकड़े तो डराने वाले हैं! बीते 5 साल के दौरान विदेश में 600 से ज्यादा भारतीय छात्रों की मौत

Published on

नई दिल्ली

विदेशों में पढ़ाई कर रहे भारतीय छात्रों के लिए एक चिंताजनक खबर सामने आई है। विदेश मंत्रालय (MEA) के अनुसार, पिछले पांच सालों में 41 देशों में कम से कम 633 भारतीय छात्रों की मौत हुई है। सबसे ज्यादा 172 मौतें कनाडा में हुई हैं। 19 छात्रों ने तो हिंसक हमलों में जान गंवाई है। वहीं मौत के कारणों में प्राकृतिक कारण, दुर्घटनाएं और मेडिकल इमरजेंसी भी शामिल हैं। यह जानकारी केरल के सांसद कोडिकुन्निल सुरेश के एक सवाल पर विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने लोकसभा के मानसून सत्र में दी।

कनाडा में सबसे ज्यादा छात्रों की मौत
विदेश मंत्री ने लिखित जवाब में बताया कि कनाडा में सबसे ज्यादा 172 भारतीय छात्रों की मौत हुई है। उसके बाद अमेरिका में 108 स्टू़डेंट्स ने दम तोड़ा। ब्रिटेन में 58, ऑस्ट्रेलिया में 57, रूस में 37 और जर्मनी में 24 छात्रों की मौत हुई है। पड़ोसी देश पाकिस्तान से भी एक छात्र के मौत की खबर है। हालांकि, विदेशों में भारतीय छात्रों पर हिंसक हमलों के बारे में पूछे गए एक अन्य सवाल पर केंद्रीय मंत्री ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारतीय मिशन/पोस्ट के पास मौजूद आंकड़ों से हाल में विदेश गए भारतीय छात्रों के खिलाफ हिंसा में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है।

हिंसक हमलों में 19 छात्रों ने गंवाई जान
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि विदेशों में हिंसक हमलों में 19 छात्रों ने जान गंवाई है। आंकड़ों के अनुसार, कनाडा में सबसे ज्यादा 9 छात्रों की मौत हुई है। उसके बाद अमेरिका में 6 और ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन, चीन और किर्गिस्तान में एक-एक छात्र की जान गई है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारतीय मिशन/पोस्ट की ओर से विदेशों में अप्रिय घटनाओं के मामले आने पर तुरंत उस देश के संबंधित अधिकारियों के समक्ष इसे उठाया जाता है। ऐसा इसलिए किया जाता है जिससे सुनिश्चित हो सके कि मामले की उचित जांच की जाए और दोषियों को दंडित किया जाए। आपात स्थिति या संकट में भारतीय मिशन/पोस्ट विदेशों में फंसे हुए भारतीय छात्रों को खाना, रहने का ठिकाना, दवाएं प्रदान करके और जल्द से जल्द उनके भारत लौटने या वहां से निकालने की कवायद करते हैं।

आपात स्थिति में चलाए गए ये रेस्क्यू ऑपरेशन
हाल ही में, दुनिया भर के देशों से फंसे हुए भारतीय छात्रों को वंदे भारत मिशन, ऑपरेशन गंगा (यूक्रेन) और ऑपरेशन अजय (इजराइल) के माध्यम से भारत लाया गया था। बांग्लादेश से कई भारतीय छात्रों की वापसी को भी हमारे उच्चायोग ने सुगम बनाया था। MEA ने आगे कहा कि विदेशों में भारतीय मिशन/पोस्ट हायर एजुकेशन के लिए विदेश यात्रा करने वाले भारतीय छात्रों को रजिस्ट्रेशन के लिए भी प्रोत्साहित करते हैं। साथ ही MADAD पोर्टल से भी जुड़ने की कवायद करते हैं। जिससे उनकी शिकायतों और लंबित मुद्दों का तय समय पर समाधान किया जा सके।

विदेश में अभी इतने भारतीय स्टूडेंट्स कर रहे पढ़ाई
विदेशों में उच्च शिक्षा हासिल करने वाले भारतीय छात्रों की कुल संख्या 2024 में 1.33 मिलियन है। लोकसभा में पेश MEA के आंकड़ों से संकेत मिलता है कि पिछले तीन वर्षों में विदेशों में पढ़ाई कर रहे भारतीय छात्रों की संख्या में वृद्धि हुई है। 2022 में यह संख्या 0.75 मिलियन थी जो 2023 में बढ़कर 0.93 मिलियन हो गई और अब 1.33 मिलियन है। इस साल 1 जनवरी तक 101 देशों में हायर एजुकेशन हासिल कर रहे 13.35 लाख भारतीय छात्रों के बारे में MEA की ओर से आंकड़ा पेश किया गया। इनमें सबसे ज्यादा 4.27 लाख छात्र कनाडा में, उसके बाद 3.37 लाख छात्र अमेरिका में, 1.85 लाख छात्र ब्रिटेन में पढ़ाई कर रहे हैं। MEA के जवाब से संकेत मिलता है कि युद्धग्रस्त यूक्रेन में 2510 भारतीय छात्र अभी भी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...