16.3 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली के होटल में वे छिपे कैमरे से बनाते थे ब्लू फिल्म,...

दिल्ली के होटल में वे छिपे कैमरे से बनाते थे ब्लू फिल्म, मामला खुला तो पुलिस भी हिल गई

Published on

नई दिल्ली

पैसे के लिए लोग कितनी नीच हरकतों पर उतर सकते हैं, इसका अंदाजा लगाना भी मुश्किल हो गया है। सोचिए, होटलों में वहां के स्टाफ ही ऐसे घिनौने काम कर रहे हैं कि सुनकर कलेजा मुंह को आ जाए। द्वारका के एक होटल में ठहरे एक कपल की तब पांव तले जमीन खिसक गई जब उनके इंस्टाग्राम पर एक धमकी भरा मेसेज दिखा। किसी ने उन्हें कहा कि वो होटल द ग्रेट इन में वो रुके थे। वहां उनके बिताए रोमांस के पलों का वीडियो उसके पास है। अगर 5 लाख रुपये नहीं दिया तो इसे यूट्यूब पर डाल दिया जाएगा। इसलिए या तो पैसे दे दो या फिर तुम्हारे इन निजी पलों को दुनिया देखेगी। यह मेसेज देखकर पीड़ित भौंचक रह गया। हालत ऐसी कि काटो तो खून नहीं। आखिर करे तो क्या? ब्लैकमेलर से निपटा जाए तो कैसे? आखिरकार कपल ने मन बना लिया कि ब्लैकमेलर के आगे घुटने नहीं टेकना है बल्कि उसे सबक सिखाना है। बस बात पहुंच गई दिल्ली पुलिस तक।

पुलिस ने मामले की तहकीकात की और पता चला कि होटल का रिसेस्पशनिस्ट ही ब्लैकमेलिंग रैकेट का मास्टरमाइंड है। उसने दो दोस्तों को होटल द ग्रेट इन में नौकरी दिला दी। वो नौकरी करने के अलावा इसी फिराक में रहा करते थे कि कोई कपल आए तो उनकी ब्लू फिल्म बना लूं। द्वारका डीसीपी एम. हर्षवर्धन ने कहा, ‘एक पीड़ित की शिकायत पर उगाही और आईटी एक्ट की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई। एसीपी राम अवतार, इंस्पेक्टर जगदीश कुमार और अन्य पुलिसवालों के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई जिसने जांच शुरू की।’ जांच टीम को पता चल गया कि संदिग्धों ने ब्लैकमेलिंग के लिए इंस्टाग्राम की किस आईडी का इस्तेमाल किया था। उस आईडी से जो मोबाइल नंबर कनेक्ट था, वह उत्तर प्रदेश में हापुड़ के मोन टोंक का था। हालांकि, पता फर्जी निकला।

हापुड़ से पकड़ाया विजय और हो गया भंडाफोड़
तब पुलिस ने साइबर टूल्स के इस्तेमाल से हापुड़ में एक आरोपी विजय को गिरफ्तार किया। विजय ने पूछताछ में ब्लैकमेलिंग के धंधे में लिप्त होने का अपना गुनाह कबूल कर लिया। बारी थी उसके साथियों के खुलासे की। पुलिस ने कड़ाई की तो उसने बता दिया कि अंकुर और दिनेश इस घिनौने धंधें में शामिल हैं। विजय ने पुलिस को बताया कि वह पहले अपनी कम कमाई से खिन्न रहता था। इसलिए मई 2022 में द ग्रेट इन होटल में रिसेप्शनिस्ट की नौकरी जॉइन कर ली। वह वहां का हाउस कीपिंग का इन-चार्ज भी था। वहीं पर ज्यादा कमाई के लिए उसके दिमाग में होटल में रुकने वालों के ब्लू फिल्म बनाने का विचार कौंधा। यूं तो विजय ने अगस्त 2022 में वह नौकरी छोड़ दी, लेकिन अपने दोस्तों अंकुर और दिनेश से कहा कि वो होटल में रहकर इस धंधे को आगे बढ़ाते रहे हैं।

दिल्ली पुलिस ने फर्जी पते पर सिम कार्ड जारी करने वाले दुकानदार दीप को भी गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली पुलिस की जांच टीम ने बताया कि उसके पास से पांच मोबाइल फोन, एक हार्ड डिस्क, 54 ब्लैंक सिम कार्ड और एक बायोमेट्रिक मशीन बरामद किया गया है।

Latest articles

इंसेंटिव राशि 10 हजार की मांग को लेकर सीटू यूनियन ने किया जंगी द्वार सभा

भोपाल। इंसेंटिव राशि 10 हजार रुपये किए जाने की मांग को लेकर सैकड़ो की...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

More like this

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...