21.5 C
London
Sunday, June 14, 2026
Homeराज्यडंकी रूट से गए थे, उनसे सहानुभूति की जरूरत नहीं... मनोहर लाल...

डंकी रूट से गए थे, उनसे सहानुभूति की जरूरत नहीं… मनोहर लाल खट्टर के इस बयान पर छिड़ा विवाद

Published on

चंडीगढ़:

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अमेरिका से वापस भेजे गए लोगों के बारे में प्रतिक्रिया दी है। मनोहर लाल खट्टर की इस प्रतिक्रिया के बाद विवाद छिड़ गया है। दरसअल मनोहर लाल खट्टर ने अमेरिका से वापस भेजे गए इन लोगों के लिए कोई सहानुभूति नहीं होनी चाहिए। क्योंकि ये सब डंकी रूट के ज़रिए गैरकानूनी तरीके से विदेश गए थे। डंकी रूट का मतलब है गैरकानूनी तरीके से दूसरे देश में घुसना।

मनोहर लाल खट्टरने इन लोगों के हाथों में हथकड़ी लगाए जाने के बारे में कहा कि हर देश का अपना कानून होता है और आप उससे बहस नहीं कर सकते। उन्होंने आगे कहा कि जो लोग गैरकानूनी तरीके से किसी देश में घुसे हैं, वे अपराधी हैं। हमारे लोग समझाने के बाद भी इस रास्ते को चुनते हैं। हमें उनके लिए कोई सहानुभूति नहीं रखनी चाहिए। खट्टर ने इस रास्ते को नशे की लत जैसा बताया। उन्होंने कहा कि ये रास्ता नशे की लत जितना बुरा है। हमारे लोगों को ये रास्ता नहीं अपनाना चाहिए।

खट्टर के बयान से भड़की आप
मनोहर लाल खट्टर के इस बयान के आम आदमी पार्टी भड़क गए है। आप प्रवक्ता नील गर्ग ने खट्टर के इस बयान की निंदा की है। उन्होंने कहा कि खट्टर का बयान बेहद गैर-जिम्मेदाराना और असंवेदनशील है। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि देश के केंद्रीय मंत्री ने अपने ही युवाओं के प्रति ऐसा बयान दिया। मोदी सरकार देश के युवाओं को रोजगार देने में विफल रही है, जिसके कारण युवा नौकरी की तलाश में देश छोड़कर विदेश जाने को मजबूर हैं। इसलिए भाजपा नेता को युवाओं की आलोचना करने के बजाय यह सोचना चाहिए कि ऐसी स्थिति क्यों पैदा हुई।

डंकी रूट से जाने वाले पंजाब और हरियाणा के सबसे ज्यादा लोग
अमेरिका से वापस भेजे गए भारतीयों में सबसे ज्यादा लोग पंजाब और हरियाणा से हैं। 5 फरवरी, 15 फरवरी और 16 फरवरी को तीन विमानों से 333 भारतीय वापस आए। इनमें से सबसे ज्यादा 126 लोग यानी 37.8 प्रतिशत लोग पंजाब से थे। बता दें कि पंजाब और हरियाणा से अवैध रूप से विदेश जाने के कई मामले सामने आए हैं। यहां बेहतर जीवन की चाह रखने वाले लोगों से बड़ी रकम लेकर विदेश जाने का वीजा देने का वादा किया जाता है, लेकिन उन्हें नकली वीजा पर भेजा जाता है।

Latest articles

MSME इकाइयों को ₹360 करोड़ की मदद; CM यादव ने कहा – औद्योगिक विकास में मध्य प्रदेश सबसे आगे

भोपाल। राज्य में उद्योग, निवेश और रोज़गार को बढ़ावा देने के मकसद से आयोजित...

जशपुर पहली बार मिलेगा रेल नेटवर्क से जुड़ाव, धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना अधिसूचित

जशपुर। जशपुर जिले के विकास इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। भारत...

मुख्यमंत्री जन आवास योजना के 110 लाभार्थियों को मिली घर की चाबी

जयपुर। मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत आयोजित “गृह गौरव : खुशियों की चाबी”...

More like this

जशपुर पहली बार मिलेगा रेल नेटवर्क से जुड़ाव, धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना अधिसूचित

जशपुर। जशपुर जिले के विकास इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। भारत...

मुख्यमंत्री जन आवास योजना के 110 लाभार्थियों को मिली घर की चाबी

जयपुर। मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत आयोजित “गृह गौरव : खुशियों की चाबी”...

2027 चुनाव में भगवंत मान होंगे आप का सीएम चेहरा, बठिंडा में केजरीवाल ने किया ऐलान

बठिंडा। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2027...