11.1 C
London
Monday, December 15, 2025
Homeराज्यअयोध्‍या में साधुवेश में छिपे थे, भिक्षा मांग करते थे गुजारा, यूं...

अयोध्‍या में साधुवेश में छिपे थे, भिक्षा मांग करते थे गुजारा, यूं पकड़े 17 साल पुराने हत्‍याकांड के गुनहगार

Published on

अयोध्‍या:

उत्‍तर प्रदेश के गोंडा जिले में 17 साल पहले हत्‍या कर फरार चल रहे दो शातिर आरोपियों को पुलिस ने रामनगरी अयोध्‍या से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। दो शख्‍स अयोध्‍या में साधु वेश धारण कर पहचान छिपाए हुए थे। इनकी पहचान विजय उर्फ संजय और सीताराम ऊर्फ विजय के रूप में हुई है। दोनों पर 15-15 हजार का इनाम था। पुलिस ने इनको राम जन्‍मभूमि थाना क्षेत्र से पकड़ा और गोंडा की अदालत में पेश किया।

गोंडा के नवाबगंज थाना क्षेत्र में स्थित गांव तुलसीपुर माझा में छह जून, 2007 को घर से बुलाकर महावीर सिंह की हत्‍या कर दी गई थी। दोनों आरोपी विजय और सीताराम मौके से फरर हो गए। यह हत्‍या मठ के स्‍वामित्‍व और जमीन विवाद को लेकर हुई। लंबे समय से गोंडा पुलिस इन दोनों आरोपियों को ढूंढ रही थी। इनके ऊपर पुलिस ने इनाम भी रखा, लेकिन कोई सुराग नहीं लग रहा था।

कुख्‍यात रामकृपालदास के करीबी बताए जा रहे
पुलिस ने बताया कि विजय और सीताराम हत्‍या करने के बाद अयोध्‍या के रामकोट मोहल्‍ले के हनुमान कुटी में रहने लगे। ये दोनों अयोध्‍या में कुख्‍यात रहे बदमाश रामकृपालदास के भी करीबी बताए जा रहे हैं। रामकृपालदास की वर्ष 1996 में हत्‍या हो गई थी। सीताराम की तलाश में गोंडा पुलिस कई बार वारंट लेकर अयोध्‍या आई थी, लेकिन नाम और वेश बदला होने के कारण हर बार खाली हाथ लौट जाती थी। वर्ष 2008 में विजय और सीताराम के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई भी हुई थी

Latest articles

बीएचईएल ने केंद्र सरकार को 109.98 करोड़ रुपये का अंतिम लाभांश दिया

नई दिल्ली भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए भारत...

IPL Mini Auction 2026: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के 5 धांसू खिलाड़ी, जिन पर हर फ़्रेंचाइज़ी की होगी गहरी नज़र!

IPL Mini Auction 2026: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (SMAT) भारतीय क्रिकेटरों के लिए IPL...

प्रदेश का सबसे बड़ा भोजपाल महोत्सव मेला, 18 दिन और रहेगा रोमांचरामचंद्र का सेवक हूं मैं भगवे के रंग में रहता हूं, जयश्री राम...

भोपाल. राजधानी का भेल दशहरा मैदान रविवार को भगवान श्रीराम के जयकारों से गूंज...

More like this

सागर में नेशनल हाईवे 44 पर भीषण सड़क हादसा

सागर ।मध्यप्रदेश के सागर जिले में नेशनल हाईवे-44 पर मंगलवार की सुबह बड़ा हादसा...

राजस्थान के सीकर में दर्दनाक सड़क हादसा

राजस्थान ।राजस्थान के सीकर जिले में जयपुर–बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात दिल दहला...

खजुराहो में कैबिनेट बैठक : बुंदेलखंड विकास के लिए कई बड़े निर्णय

भोपाल ।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को खजुराहो के महाराजा छत्रसाल...