3.7 C
London
Saturday, March 14, 2026
Homeराज्यभाव बढ़ा तो शुरू हो गई चोरी, सबसे बड़ी मंडी से 30...

भाव बढ़ा तो शुरू हो गई चोरी, सबसे बड़ी मंडी से 30 हजार रुपये के टमाटर ले भागे चोर

Published on

जयपुर

इन दिनों सब्जियों के भाव आसमान छू रहे हैं। खासतौर पर टमाटर के थोक भाव 110 रुपए किलो हैं जो आमजन को बाजार में करीब 200 रुपए किलो मिल रहे हैं। आपको याद होगा कुछ सालों पहले जब प्याज की कीमतें बढी तो प्याज चोरी की कई घटनाएं सामने आई थी। अब टमाटर के भाव बढ़े तो चोरों की नजर टमाटरों पर अटक गई है। जयपुर की मुहाना मंडी में टमाटर चोरी की घटना सामने आई है। मंडी के सी ब्लॉक में दो युवकों ने टमाटर से भरे 6 कैरेट चोरी कर ले गए, जिसकी कीमत 30 हजार बताई जा रही है। पीड़ित हमीद भाई कुरैशी ने मुहाना थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

सीसीटीवी में साफ नजर आ रहे चोर
मुहाना फल और सब्जी मंडी के अध्यक्ष राहुल तंवर ने बताया कि चोरी की यह घटना रविवार रात की है। दो युवक सी ब्लॉक स्थित हमीद कुरैशी की दुकान पर आए। थोड़ी देर खड़े रहे और फिर इधर उधर देखने के बाद एक के बाद एक टमाटर से भरे कैरेट चोरी करने लगे। सी ब्लॉक में लगे सीसीटीवी कैमरों में दोनों चोरों की यह हरकत कैद हो गई। सीसीटीवी में साफ नजर आ रहा है कि दो युवक कैरेट चोरी कर रहे हैं। इन दोनों युवकों के चेहरे पर कपड़ा बंधा हुआ है। शायद उन्हें पता होगा कि यहां सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं।

सब्जियां महंगी, इसलिए हो रही चोरी – राहुल तंवर
मंडी के अध्यक्ष राहुल तंवर का कहना है कि इन दिनों सब्जियों के भाव काफी बढ गए हैं। खराब मौसम होने के कारण किसानों के पास सब्जियां खराब हो रही है और मंडी में भी सब्जियों की आवक कम हो गई है। खुदरा भाव में टमाटर 200 रुपए किलो तक बिक रहे हैं। तंवर ने बताया कि अदरक का थोक भाव 220 रुपए किलो है जो आम जन को 350 से 400 रुपए किलो में मिल रही है। ग्वारफली के थोक भाव 45 रुपए किलो हैं जिनका खुदरा मूल्य 90 रुपए किलो है। फूल गोबी थोक भाव में 50 रुपए किलो है जो कि 100 रुपए किलो में खुदरा भाव में बिक रही है। राहुल तंवर के मुताबिक आने वाले दिनों में सब्जियों के भाव और बढ़ने की संभावना है।

Latest articles

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

लाड़ली बहनों के खातों में पहुंचे 1836 करोड़, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी 122 करोड़ की सौगात

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की सवा करोड़ लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात...

ईरान-इजराइल युद्ध की आंच: देशभर में एलपीजी के लिए हाहाकार, 2 हजार का सिलेंडर 4 हजार में

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच छिड़ी जंग की चिंगारी अब भारत के आम जनजीवन...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...