5 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeराष्ट्रीययह गर्मी लोगों की सांसें भी छीन रही है, दिल्ली के श्मशान...

यह गर्मी लोगों की सांसें भी छीन रही है, दिल्ली के श्मशान घाटों पर अंतिम संस्कार के लिए चल रही वेटिंग

Published on

नई दिल्ली

निगम बोध घाट पर गुरुवार को 118 शवों का अंतिम संस्कार किया गया। वहीं, सीमापुरी श्मशान घाट पर 13 शवों का अंतिम संस्कार हुआ। हालांकि बुधवार की तुलना में गुरुवार को श्मशान घाट पर आने वाले शवों की संख्या कुछ कम हुई है। दावा है कि अभी शवों के अंतिम संस्कार के लिए वेटिंग चल रही है।इन दिनों सरकारी अस्पताल से लेकर प्राइवेट अस्पतालों में एंबुलेंस के सायरन ही बज रहे हैं। सीमापुरी श्मशान घाट पर शहीद भगत सिंह सेवा दल के प्रेजिडेंट जितेंद्र सिंह शंटी ने बताया कि भीषण गर्मी के चलते अब श्मशान घाटों पर शव जलाने के लिए लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।

जान जाने के पीछे भीषण गर्मी
शंटी के मुताबिक, गुरुवार सुबह से लेकर शाम 7 बजे तक यहां 13 लाशें जलाई गईं। जबकि गुरुवार को 24 लाशें जलाई गईं थीं। मौतों के पीछे भीषण गर्मी बताई जा रही है। शंटी का कहना है इस महीने में पहली बार इतनी लाशें आईं हैं, जबकि पिछले साल इसी महीने हर दिन औसत 4 से 5 लाशें ही आती थीं। इस बार मौत के आंकड़ों में काफी बढ़ोतरी हुई है। जिसकी वजह से शव के अंतिम संस्कार के लिए वेटिंग चल रही है।

कुल 118 शवों का हुआ अंतिम संस्कार
वहीं, निगम बोध घाट पर गुरुवार को शाम 7 बजे तक 111 लाशें जलाई जा चुकी हैं। बाकी 7 लाशें वेटिंग में हैं। यानी गुरुवार को कुल 118 शवों का अंतिम संस्कार किया गया। जबकि बुधवार को निगम बोध घाट पर 142 शवों का अंतिम संस्कार किया गया था। अधिकारियों का दावा है कि पहले इस घाट पर रोजाना औसतन 55-60 शव लाए जाते थे। पिछले दो-तीन दिनों से निगम बोध घाट पर आने वाले शवों की संख्या में भारी वृद्धि हुई है।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...