7 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeराज्यलाल किले से पीएम मोदी का ये आखिरी भाषण होगा... ममता बनर्जी...

लाल किले से पीएम मोदी का ये आखिरी भाषण होगा… ममता बनर्जी का हमला

Published on

कोलकाता,

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने टीएमसी की ओर से आयोजित स्वतंत्रता पू्र्व कार्यक्रम में कहा कि 15 अगस्त पर लाल किले की प्राचीर से पीएम मोदी का भाषण उनका आखिरी संबोधन होगा. बनर्जी ने कहा कि विपक्षी गठबंधन इंडिया जल्द ही रफ्तार पकड़ेगा और 2024 लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज करेगा.उन्होंने एक बार फिर केंद्र की मोदी सरकार को आड़े हाथों लिया है. उन्होंने सवालिया लहजे में पूछा है कि क्या हम सच में आजाद हैं? इंडिया गठबंधन देशभर में बीजेपी को हराएगा.

हमारी आजादी छीन ली गई है
ममता बनर्जी ने इजरायल के जासूसी सॉफ्टवेयर पेगासस का जिक्र करते हुए कहा, ‘क्या हम सच में आजाद हैं? राजनीतिक रूप से तो नहीं. पेगासस ने हमारी आजादी छीन ली है.’इसके अलावा ममता ने मोदी सरकार पर केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग करने का आरोप भी लगाया. उन्होंने दावा करते हुए कहा, ‘कुछ देर पहले मुझे झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने फोन किया था और कहा था कि किस तरह केंद्रीय एजेंसियां उन्हें परेशान कर रहीं हैं.’

उन्होंने बीजेपी पर 2024 के चुनाव से पहले सभी हेलिकॉप्टरों पर कब्जा करने का आरोप लगाया है. उन्होंने दावा किया कि सभी हेलिकॉप्टर बीजेपी ने बुक कर लिए हैं. उनके पास बहुत पैसा है. उन्होंने सवाल किया कि पीएम केयर फंड का पैसा कहां है?

ममता बनर्जी ने जाधवपुर यूनिवर्सिटी में छात्र की आत्महत्या के मामले पर भी बात रखी. उन्होंने कहा कि माता-पिता ने अपने सपनों पर उसका नाम स्वप्नदीप रखा था. उसके माता-पिता को कभी अहसास नहीं हुआ कि उनकी हत्या कर दी जाएगी. स्वप्नदीप की मौत के लिए ममता बनर्जी ने लेफ्ट को जिम्मेदार ठहराया.ममता बनर्जी ने दावा किया कि लेफ्ट पुलिस को प्रवेश नहीं करने देते, सीसीटीवी नहीं लगने देते. उन्होंने कहा कि सभी छात्र बुरे नहीं हैं, बल्कि कुछ लेफ्ट छात्र ही दोषी हैं.

जाधवपुर यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट की मौत पर बोलीं ममता
जाधवपुर यूनिवर्सिटी स्टूडेंट की मौत पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि स्वप्नदीप कुंडू के पिता ने मुझे अपने दर्द के बारे में बताया. कि किस तरह उनके बेटे को प्रताड़ित किया गया. उन्होंने मुझे बताया कि उन्होंने कभी यह कल्पना नहीं की थी कि उनके बेटे को इस तरह प्रताड़ित कर हॉस्टल की तीसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया जाएगा.

बनर्जी ने कहा कि ये लोग कौन हैं? ये मार्क्सवादी और वामपंथी हैं. ये लोग तृणमूल को अपना मुख्य दुश्मन मानते हैं. इनमें शर्म नाम की चीज नहीं है. उन्होंने कहा कि मैं इस घटना के बाद से दुखी और व्यथित हूं. जाधवपुर यूनिवर्सिटी एक प्रतिष्ठित संस्थान है लेकिन मैं वहां जाना नहीं चाहती क्योंकि वहां मानवता की कमी है. सिर्फ शिक्षा लेना पर्याप्त नहीं है. इंसान बने रहना भी जरूरी है.

Latest articles

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

कटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान खाक, दमकल की देरी से भड़का लोगों का गुस्सा

भोपाल भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स स्थित स्प्रिंग वैली क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...