19.1 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeराष्ट्रीय'जिन्होंने राम की भक्ति का संकल्प लिया आज वो सत्ता में हैं...',...

‘जिन्होंने राम की भक्ति का संकल्प लिया आज वो सत्ता में हैं…’, बयान पर बवाल के बाद RSS नेता इंद्रेश कुमार ने मारी पलटी

Published on

नई दिल्ली,

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नेता इंद्रेश कुमार ने अपने एक बयान को लेकर सफाई दी है. उन्होंने कहा कि देश का वातावरण इस समय बहुत स्पष्ट है कि जिन्होंने राम का विरोध किया, वो सब सत्ता से बाहर हैं, लेकिन जिन्होंने राम की भक्ति का संकल्प लिया आज वो सत्ता में हैं और तीसरी बार की सरकार नरेंद्र मोदीजी के नेतृत्व में बन गई है. इंद्रेश कुमार ने कहा कि देश उनके नेतृत्व में दिन दोगुनी-रात चौगुनी तरक्की करेगा, यह विश्वास जन-जन में जागृत हुआ है और यह विश्वास फले-फूले, इसकी शुभकामना करते हैं.

क्या कहा था RSS नेता इंद्रेश कुमार ने?
इंद्रेश कुमार 13 जून को जयपुर के पास कानोता में ‘रामरथ अयोध्या यात्रा दर्शन पूजन समारोह’ को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने बीजेपी के संदर्भ में कहा कि जिस पार्टी ने भगवान राम की भक्ति की, लेकिन अहंकारी हो गई, उसे 241 पर रोक दिया गया, लेकिन उसे सबसे बड़ी पार्टी बना दिया. उसे जो पूर्ण हक मिलना चाहिए, जो शक्ति मिलनी चाहिए थी, वो भगवान ने अहंकार के कारण रोक दी.

इंद्रेश कुमार ने स्पष्ट रूप से इंडिया ब्लॉक का जिक्र करते हुए कहा कि जिनकी राम में कोई आस्था नहीं थी, उन्हें एक साथ 234 पर रोक दिया गया. सब मिलकर भी नंबर-1 नहीं बने. नंबर-2 पर खड़े रह गए. इसलिए प्रभु का न्याय विचित्र नहीं है. सत्य है. बड़ा आनंददायक है.

इंद्रेश कुमार के बयान के बाद गरमाई सियासत
इंद्रेश कुमार के बीजेपी और इंडिया ब्लॉक पर तंज कसे जाने के बाद सियासत गरमा गई है. बिहार सरकार में मंत्री और बीजेपी नेता नितिन नबीन ने कहा कि बीजेपी ने कभी भी राम के नाम को राजनीति से नहीं जोड़ा है. देश की सांस्कृतिक विरासत को बचाने के लिए राम जी को स्थापित किए जाने का काम किया है. उनका (इंद्रेश कुमार) संदर्भ क्या है, हम उस पर ज्यादा तो टिप्पणी नहीं करेंगे, लेकिन हम लोगों ने सांस्कृतिक विरासत को स्थापित किया है.

JDU एमएलसी ने साधा निशाना
जेडीयू एमएलसी खालिद अनवर ने इंद्रेश कुमार के बयान पर पलटवार करते हुए कहा था कि इंद्रेश कुमार आरएसएस के बड़े नेता हैं. उनके ऊपर आतंकवाद और ट्रेन ब्लास्ट के आरोप थे. जब बीजेपी की सरकार आई तो इनको मुक्ति मिली. इन लोगों को ये सब बयान नहीं देने चाहिए. बीजेपी का अगर बुरा हाल हुआ है तो इस पर बीजेपी मंथन करेगी. इसमें आरएसएस को नहीं पड़ना चाहिए.

कांग्रेस सांसद बोले- बीजेपी के 2 बड़े नेता अहंकारी हो गए
वहीं, कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने भी इंद्रेश कुमार के बयान पर कहा कि इंद्रेश कुमार इतने बड़े आरएसएस नेता हैं. मोहन भागवत ने भी अहंकार और मणिपुर की बात की थी. बीजेपी के 2 बड़े नेता अहंकारी हो गए हैं. आरएसएस अपनी जिम्मेदारी से नहीं बच सकती. इन लोगों को 10 साल से नियंत्रित क्यों नहीं किया गया. चुनाव से पहले क्यों नहीं बोले कि बीजेपी वाले अहंकारी है.

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...