5.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यप्रयागराज के हर रास्ते में फंसी हजारों गाड़ियां... महाकुंभ जाने वाले लोग...

प्रयागराज के हर रास्ते में फंसी हजारों गाड़ियां… महाकुंभ जाने वाले लोग कई किलोमीटर लंबे जाम से हुए परेशान

Published on

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ में जबर्दस्त भीड़ है। रविवार के चलते लोग संगम स्नान के लिए भारी संख्या में प्रयागराज पहुंच रहे हैं। ऐसे में प्रयागराज के सभी एंट्री मार्गों पर भीषण जाम की स्थिति बनी है। हजारों की संख्या में श्रद्धालु 10 से 15 किलोमीटर तक के जाम में घंटों से फंसे है। भूख-प्यास से व्याकुल लोग जाम खुलने की प्रतीक्षा में हैं। लखनऊ, वाराणसी, कानपुर, जौनपुर और रीवा की ओर से प्रयागराज आने-जाने वाले रास्तों पर गाड़ियां रेंग रही हैं। कुल मिलाकर पूरे शहर में आपातकालीन स्थिति है। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने योगी सरकार से इस स्थिति से तुरंत निपटने की सलाह दी है।

वाराणसी से प्रयागराज जाने वाले सभी रास्तों पर बैरियर लगे हैं। तकरीबन 50 हजार वाहन इस रूट पर जाम में फंसे हैं। 5 से 10 किमी चलने में ही 8 से 10 घंटे लग रहे हैं। लखनऊ से प्रतापगढ़ और प्रयागराज जाने वाले रास्तों पर 30 किमी से भी लंबा जाम है। हालत ये है कि लखनऊ से निकले लोग 15 घंटे में भी प्रयागराज नहीं पहुंच पाए। कौशांबी में 20 हजार से ज्यादा गाड़ियां जाम में फंसी हैं। जमाम जगहों पर बैरिकेडिंग लगी है, जिससे हालत और खराब है।

मध्य प्रदेश के रीवा से प्रयागराज आने वाले मार्ग पर 25 किमी तक लंबा जाम लगा है। बताया जा रहा है कि यहां फंसने वाले वाहनों की संख्या डेढ़ लाख के आसपास है। चित्रकूट में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर 10 किमी लंबा जाम लगा है। हर 5 मिनट पर यहां से 10-10 गाड़ियों का काफिला छोड़ा जा रहा है। जाम की स्थिति को लेकर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने योगी सरकार को सलाह दी है कि वह प्रयागराज जाने वाले सभी टोल को टैक्स फ्री कर दे।

उन्होंने कहा कि इससे गाड़ियां रुकेंगी नहीं और जाम से राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि जब फ़िल्मों को मनोरंजन कर से मुक्त किया जा सकता है तो महाकुंभ के महापर्व पर गाड़ियों को कर मुक्त क्यों नहीं?’ महाकुंभ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण प्रयागराज की ओर जाने वाली सड़कों पर लंबा जाम लग रहा है। जाम के मुद्दे पर एक्स पर पोस्ट करते हुए अखिलेश ने कहा, ‘प्रयागराज महाकुंभ में फंसे करोड़ों श्रद्धालुओं के लिए तुरंत आपातकालीन व्यवस्था की जाए। हर तरफ़ से जाम में भूखे, प्यासे, बेहाल और थके तीर्थयात्रियों को मानवीय दृष्टि से देखा जाए। आम श्रद्धालु क्या इंसान नहीं है?’

बता दें कि महाकुंभ मेले में स्नान पर्व के इतर आम दिनों में अनुमान से कहीं अधिक संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने से प्रयागराज की चारों दिशाओं से आने वाले मार्गों पर रविवार को कई कई घंटों का जाम लगा रहा। स्टेशन के बाहर अधिक भीड़ होने से प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन बंद कर दिया गया। मेला प्रशासन द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, रविवार शाम आठ बजे तक 1.57 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने संगम में स्नान किया तथा 13 जनवरी से नौ फरवरी तक 43.57 करोड़ से अधिक श्रद्धालु महाकुंभ में गंगा में डुबकी लगा चुके हैं।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...