10.6 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeराज्य'टाइगर जिंदा है...', NDA सरकार के शपथ ग्रहण से पहले पटना में...

‘टाइगर जिंदा है…’, NDA सरकार के शपथ ग्रहण से पहले पटना में लगे नीतीश कुमार के पोस्टर

Published on

पटना,

लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद सरकार गठन की कवायद तेज हो गई है. लोकसभा चुनाव में एनडीए की जीत के बाद गठबंधन में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का कद बढ़ गया है. पार्टी कार्यकर्ताओं में भी पूरा जोश है. इस बीच पटना में नीतीश कुमार के दिलचस्प पोस्टर लगाए गए हैं.

पटना में लगा नीतीश कुमार का ये पोस्टर चर्चा में बना हुआ है. यह पोस्टर पटना के कोतवाली थाने के सामने वाले चौराहे पर लगा है, जिस पर दो शेरों के बीच में नीतीश कुमार की तस्वीर लगी है. साथ ही पोस्टर में लिखा हुआ है- टाइगर जिंदा है. ऐसे में कहा जा रहा है कि ये पोस्टर केंद्र की राजनीति में नीतीश कुमार के बढ़ते सियासी कदम की ओर इशारा कर रहा है.

बता दें कि ये वही जगह है, जहां पर कुछ समय पहले डबल इंजन सरकार वाला पोस्टर लगा था, जिसमें नीतीश कुमार और पीएम मोदी दोनों की तस्वीरें थी.इस बीच बिहार बीजेपी अध्यक्ष और राज्य के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि हम 2025 का विधानसभा चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ेंगे. उन्होंने कहा कि बिहार में 1996 से हम नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ रहे हैं.

नीतीश बने हैं किंगमेकर
बता दें कि लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद नीतीश कुमार और टीडीपी मुखिया चंद्रबाबू नायडू किंगमेकर बनकर उभरे हैं. एनडीए को 543 में से 293 सीटें मिलीं, जबकि INDIA ब्लॉक को 233 जगहें मिल सकीं. भाजपा को 240 सीटों के साथ बहुमत तो मिला, लेकिन वो मैजिक नंबर 272 को नहीं छू सकी, जिसके दम वो अकेले सरकार बना सकती थी.भाजपा समेत पूरा एनडीए फिलहाल आंध्रप्रदेश की तेलुगु देशम पार्टी और बिहार के जनता दल (यूनाइटेड) के भरोसे है, नीतीश की पार्टी जेडीयू को 12 सीटें मिली हैं जो एनडीए में टीडीपी (16) के बार सबसे बड़ी भागीदार है.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this