8.4 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeराज्यTMC प्रवक्ता साकेत गोखले को जयपुर से गुजरात पुलिस ने किया गिरफ्तार,...

TMC प्रवक्ता साकेत गोखले को जयपुर से गुजरात पुलिस ने किया गिरफ्तार, डेरेक ओ ब्रायन का दावा

Published on

कोलकाता,

टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने दावा किया है कि गुजरात पुलिस ने टीएमसी प्रवक्ता साकेत गोखले को गिरफ्तार कर लिया है. डेरेक ओ ब्रायन के मुताबिक, पुलिस ने ये कार्रवाई मोरबी ब्रिज हादसे पर गोखले के ट्वीट को लेकर की है. डेरेक ओ ब्रायन के मुताबिक, गुजरात पुलिस ने गोखले को जयपुर से गिरफ्तार किया है.

टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने कहा कि साकेत गोखले ने सोमवार को दिल्ली से रात 9 बजे जयपुर के लिए उड़ान भरी थी. जैसे ही वे जयपुर पहुंचे, गुजरात पुलिस एयरपोर्ट पर उनका इंतजार कर रही थी. इसके बाद गुजरात पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस ने फोन और सामान किया जब्त- टीएमसी
डेरेक ओ ब्रायन के मुताबिक, मंगलवार सुबह करीब 2 बजे साकेत गोखले ने अपनी मां को फोन किया और बताया कि उन्हें पुलिस अहमदाबाद ले जा रही है. टीएमसी सांसद ने दावा किया कि पुलिस ने उन्हें सिर्फ दो मिनट कॉल करने दिया, इसके बाद उनका फोन और सामान जब्त कर लिया.

टीएमसी सांसद के मुताबिक, ये केस मोरबी ब्रिज हादसे को लेकर ट्वीट के संबंध में अहमदाबाद साइबर सेल में दर्ज कराया गया है. उन्होंने कहा, बीजेपी ये सब करके टीएमसी और विपक्ष को चुप नहीं करा सकती. बीजेपी राजनीतिक प्रतिशोध को दूसरे स्तर पर ले जा रही है.

पिछले साल टीएमसी में शामिल हुए थे गोखले 
साकेत गोखले एक आरटीआई एक्टिविस्ट हैं. उन्होंने अपना करियर एक पत्रकार के तौर पर शुरू किया था. वे कई सालों से राष्ट्र से जुड़े मुद्दों पर आरटीआई के तहत जानकारी मांगते रहे हैं. उन्होंने हाल ही में बैंक लोन और पेगासस पर कितना बजट पास किया गया था, इसे लेकर जानकारी मांगी थी. पिछले साल अगस्त में साकेत गोखले टीएमसी में शामिल हो गए थे. पार्टी में वे राष्ट्रीय प्रवक्ता के पद पर हैं

Latest articles

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

जालोर: ग्रामीणों के बीच पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, पंसेरी में सुबह की सैर कर जाना जनता का हाल

जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने जालोर दौरे के दौरान अपने सहज...

भारत पर नजर उठाई तो जो अब तक नहीं हुआ, वह होकर रहेगा : राजनाथ सिंह

राजस्थान। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार...

More like this