9.4 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeराज्यटमाटर बेचने वाला टुनार, सर्राफा की तरह टर्राफा...अखिलेश यादव ने टमाटर का...

टमाटर बेचने वाला टुनार, सर्राफा की तरह टर्राफा…अखिलेश यादव ने टमाटर का मार्केट ही बदल दिया

Published on

लखनऊ

पिछले कई महीने से देश भर की सब्‍जी मंडियों में टमाटर का दाम कम होने का नाम नहीं ले रहा है। 160 से 200 रुपये किलो तक बिक रहा है। समाजवादी पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अखिलेश यादव टमाटर के दाम को लेकर लगातार यूपी सरकार पर तंज कस रहे हैं। अब उन्‍होंने नया ट्वीट किया है। एक सब्‍जी वाले का वीडियो शेयर करते हुए उन्‍होंने लिखा है- ‘सुना है एक टमाटर बेचनेवाले ने अपना नाम ‘टुनार’ रख लिया है। उसका कहना है कि जब महंगा सोना बेचने वाला ‘सुनार’ कहलाता है तो हम टमाटर बेचनेवाले ‘टुनार’ क्यों नहीं कहला सकते… वैसे भी हम अब टमाटर के दाम तोले में बताने लगे हैं, जिससे ग्राहक बेहोश न हो। ‘टुनार’ का ये भी कहना है कि टमाटर के लिए हाई सिक्योरिटी ज़ोन में एक सर्राफ़ा मार्केट की तरह ‘टर्राफ़ा’ मार्केट भी बनना चाहिए।’ अखिलेश के इस ट्वीट को शेयर करते हुए सोशल मीडिया यूजर्स खूब मजे ले रहे हैं।

50 सेकेंड के इस वीडियो में एक सब्‍जी वाला अपनी दुकान लगाकर बैठा हुआ है। एक ग्राहक अपने घर के कागजात लेकर आता है और टमाटर देने के लिए कहता है। इस पर सब्‍जी वाला बड़े ध्‍यान से पूरे कागजात चेक करता है। इसके बाद वह प्‍लास्टिक की पन्‍नी में दो टमाटर देकर ग्राहक से जाने के लिए कहता है। इसके बाद एक और शख्‍स दुकान पर आता है। वह अपने आईफोन के बदले टमाटर देने की मांग करता है। इस पर सब्‍जी वाला नाराज हो जाता है और ग्राहक को उल्‍टे पांव लौटने के लिए कहता है। सब्‍जी वाले के मुताबिक, इतने में टमाटर नहीं मिलता है।

वीडियो वायरल करने वाले सपा कार्यकर्ता को अखिलेश ने दिया था इनाम
आपको बता दें कि इससे पहले अखिलेश यादव ने बनारस का एक वीडियो शेयर किया था। उस वीडियो में एक सब्‍जी वाला दो बाउंसरों को अपनी दुकान पर तैनात कर टमाटर बेंचता नजर आता है। वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने कार्रवाई कर दी। वीडियो वायरल करने वाला सपा कार्यकर्ता अजय फौजी तो फरार हो गया। पुलिस ने सब्‍जी विक्रेता और उसके बेटे को अफवाह फैलाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया था। अजय फौजी को इनाम देते हुए सपा ने उसे प्रदेश सचिव बना दिया है।

Latest articles

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

कटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान खाक, दमकल की देरी से भड़का लोगों का गुस्सा

भोपाल भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स स्थित स्प्रिंग वैली क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...