7.1 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeराज्यटमाटर को मिले Z श्रेणी की सुरक्षा... सब्जी विक्रेता ने सिक्योरिटी के...

टमाटर को मिले Z श्रेणी की सुरक्षा… सब्जी विक्रेता ने सिक्योरिटी के लिए लगाए 2 बाउंसर, छूने पर भी है प्रतिबंध

Published on

वाराणसी

कभी किसी ने सोचा था कि टमाटर ऐसा कीमती हो जाएगा कि उसकी सुरक्षा के लिए बाउंसर लगाने पड़ेंगे। नहीं सोचा होगा लेकिन यह आज का सच है। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक सब्जी बेचने वाले ने दो बाउंसर सिर्फ इसलिए हायर किए हैं कि वो उन ग्राहकों को महंगे टमाटर से दूर रखें, जो इसकी कीमत को लेकर दुकानदार से बहस करते हैं। इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसे सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भी शेयर किया है। उन्होंने इसके जरिए बीजेपी सरकार से मांग की है कि वह टमाटर को जेड श्रेणी की सुरक्षा दे।

बता दें कि बीते दिनों से टमाटर की कीमत में भारी बढ़ोतरी देखी गई है। लोगों के रोज के भोजन का अहम हिस्सा टमाटर 160 रुपये प्रति किलो से भी ज्यादा पैसों में बिक रहा है। इसी बीच वाराणसी में सब्जी बेचने वाले अजय फौजी ने अपनी दुकान पर टमाटरों की सुरक्षा के लिए दो बाउंसर हायर किए हैं। एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उनकी दुकान के सामने दो बाउंसर देखे जा सकते हैं। ये बाउंसर दुकान की ओर बढ़ रहे एक ग्राहक को रोक देते हैं और उसे हिदायत देते हैं कि वह टमाटर को दूर से देखे। छूने की कोशिश न करे।

अजय फौजी से जब इस बारे में बात की गई तो उन्होंने कहा, ‘बाउंसर हमने इसलिए लगाए हैं क्योंकि टमाटर की महंगाई आप लोग देख रहे हैं। आप लोगों को पता चल रहा होगा कि टमाटर के लिए मारपीट, लूट, मारा-पीटा जा रहा है। कई जगह ये घटना हुई है। हमने टमाटर मंगाया हुआ था, इसलिए यहां पर वाद-विवाद न हो, इसलिए हमने बाउंसर लगा रखे हैं।’ उन्होंने कहा कि महंगाई से इतने त्रस्त हैं मोदी जी के राज में। अब इस महंगाई के समय में आपको 160 रुपये किलो टमाटर बिक रहा है। कोई 50 ग्राम कोई 100 ग्राम ले रहा है।

अजय फौजी की दुकान पर दो पोस्टर भी लगे दिखाई दे रहे हैं। इन पोस्टरों पर ‘पहले पैसा बाद में टमाटर’ और ‘कृपया टमाटर और मिर्च को नहीं छुएं’ लिखा है। इस वीडियो को शेयर करते हुए अखिलेश यादव ने भी बीजेपी सरकार पर चुटकी ली है। उन्होंने वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा कि बीजेपी सरकार टमाटर को जेड श्रेणी की सुरक्षा दे।

Latest articles

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

जालोर: ग्रामीणों के बीच पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, पंसेरी में सुबह की सैर कर जाना जनता का हाल

जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने जालोर दौरे के दौरान अपने सहज...

भारत पर नजर उठाई तो जो अब तक नहीं हुआ, वह होकर रहेगा : राजनाथ सिंह

राजस्थान। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार...

More like this