8.4 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeराज्यचेहरे पर तिरंगा पेंट करवा गोल्डन टेंपल में की एंट्री तो सेवादार...

चेहरे पर तिरंगा पेंट करवा गोल्डन टेंपल में की एंट्री तो सेवादार ने मत्था टेकने से रोका, बोला- ये इंडिया नहीं है

Published on

चंडीगढ़

अमृतसर के प्रसिद्ध गोल्डन टेंपल में एक लड़की को सिर्फ इसलिए एक शख्स ने प्रवेश करने से रोक दिया क्योंकि कथित तौर पर उसके चेहरे पर भारत का तिरंगा पेंट हुआ था। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें शख्स लड़की को यह कहते हुए रोकता हुआ दिखाई दे रहा है कि यह पंजाब है, इंडिया नहीं…हालांकि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के महासचिव गुरचरण सिंह ग्रेवाल ने इस दुर्व्यवहार के लिए माफी मांगी है और कहा है कि महिला के चेहरे पर चित्रित झंडा तिरंगा नहीं था।

‘यह पंजाब है, इंडिया नहीं’
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक शख्स पूछता हुआ नज़र आ रहा है- ‘हां जी सरदार जी, आपने इस गुड़िया को अंदर जाने से रोका,क्या कारण है? दूसरी तरफ से जवाब आया – ‘ये फ्लेग साफ करवाइए’, उससे पूछा गया क्यों यह इंडिया नहीं है? तो उसने जवाब दिया कि ‘यह पंजाब है’बीटिंग रिट्रीट समारोह के लिए अटारी-वाघा सीमा पर जाने वाले बहुत से लोग अपने चेहरे तिरंगे में रंगवाते हैं और फिर स्वर्ण मंदिर जाते हैं। यह एक ऐसा मामला हो सकता है।हालांकि इस मामले को लेकर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी महासचिव गुरचरण सिंह ग्रेवाल का बयान भी सामने आया है।

गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का बयान
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी महासचिव गुरचरण सिंह ग्रेवाल ने इस मामले को लेकर एक बयान देते हुए कहा कि यह एक सिख धर्मस्थल है, हर धार्मिक स्थान की अपनी मर्यादा होती है… हम सभी का स्वागत करते हैं… अगर किसी अधिकारी ने दुर्व्यवहार किया है तो हम क्षमा चाहते हैं… उसके चेहरे पर लगा झंडा हमारा राष्ट्रीय ध्वज नहीं था क्योंकि उसमें अशोक चक्र नहीं था। यह एक राजनीतिक झंडा हो सकता था।

Latest articles

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

जालोर: ग्रामीणों के बीच पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, पंसेरी में सुबह की सैर कर जाना जनता का हाल

जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने जालोर दौरे के दौरान अपने सहज...

भारत पर नजर उठाई तो जो अब तक नहीं हुआ, वह होकर रहेगा : राजनाथ सिंह

राजस्थान। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार...

More like this