16.2 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयडिबेट से पहले ही भिड़े ट्रंप और कमला, अपनी पसंद के टीवी...

डिबेट से पहले ही भिड़े ट्रंप और कमला, अपनी पसंद के टीवी नेटवर्क पर चाहते हैं बहस

Published on

नई दिल्ली,

अमेरिका में राष्ट्रपति पद के चुनाव से पहले बयानबाजियों और तल्खियों का दौर जारी है. इसी बीच रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रेट कैंडिडेट कमला हैरिस के बीच होने वाली पहली डिबेट से पहले ही दोनों के बीच सोशल मीडिया पर बहस देखने को मिली. दोनों अलग-अलग टीवी चैनल और तारीख पर डिबेट करना चाहते हैं. एक ओर जहां कमला हैरिस 10 सितंबर को एबीसी न्यूज पर डिबेट चाहती हैं तो वहीं ट्रंप का कहना है कि वह फॉक्स न्यूज पर कमला हैरिस से बहस करना चाहते हैं वो भी 4 सितंबर को. अब इस बहस को लेकर दोनों एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं.अमेरिका में इस साल 5 नवंबर को राष्ट्रपति पद के लिए मतदान होना है.

क्या बोले डोनाल्ड ट्रंप
ट्रंप ने शुक्रवार देर रात ट्रुथ सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि नियम राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ पहली बहस की तरह ही होंगे. ट्रंप का कहना है कि वह 4 सितंबर को पेन्सिलवेनिया में फॉक्स न्यूज पर दिखाई देंगे. ट्रंप ने कहा कि अगर हैरिस नए नेटवर्क और तारीख के लिए सहमत नहीं होती हैं, तो वह फॉक्स न्यूज के साथ टाउन हॉल करेंगे. बता दें कि बाइडेन के साथ ट्रंप की दूसरी बहस की तारीख 10 सितंबर को तय हुई थी और वो भी फॉक्स न्यूज पर. ट्रंप चाहते हैं कि बहस तो फॉक्स पर ही हो लेकिन तारीख 4 सितंबर हो.

वहीं, कमला हैरिस इस बहस को फॉक्स की बजाय एबीसी पर चाहती है लेकिन वह तारीख 10 सितंबर ही चाहती हैं जो पहले से ही तय थी. बता दें कि बाइडेन और ट्रंप के बीच हुई पहली बहस के बाद ही बाइडेन के खिलाफ पार्टी के भीतर माहौल बनना शुरू हुआ था. क्योंकि बाइडेन इस बहस में लड़खड़ाते नजर आए थे और ट्रंप के मुकाबले कमजोर दिखे थे.

कमला हैरिस ने कहा- ट्रंप डरे हुए हैं
ट्रंप के इस डिबेट प्रस्ताव पर हैरिस का भी बयान सामने आया है. हैरिस के प्रवक्ता माइकल टायलर ने कहा कि ट्रंप डर रहे हैं. हैरिस ने कहा कि वो ऐसे नेटवर्क पर बहस करना चाहते हैं जो उन्हीं के हिसाब की खबरें दिखाता है.वहीं, ट्रंप ने सोशल मीडिया पर कहा कि एबीसी बहस को समाप्त कर दिया गया है क्योंकि बाइडेन इस रेस में नहीं है और वह एबीसी के साथ मुकदमेबाजी में हैं.

अलग-अलग खेमे में बंटे हैं टीवी नेटवर्क
बता दें कि अमेरिकी न्यूज नेटवर्क पर आरोप लगते हैं कि वह अलग-अलग पार्टियों वाले खेमे में बंटे हुए हैं. दरअसल, फॉक्स न्यूज़ को कंजर्वेटिव रुझान का माना जाता है. वहीं, एबीसी को डेमोक्रेट रुझान का माना जाता है. इसको लेकर लंबे समय से बहस भी चल रही है. कमला ने आरोप भी लगाया कि ट्रंप इसलिए फॉक्स न्यूज पर बहस चाहते हैं ताकि वो उन्हें बचा लें.

उधर, बाइडेन की ओर से उम्मीदवारी वापस लेने के बाद कमला हैरिस अब राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार हैं. उन्हें पार्टी से पर्याप्त समर्थन भी मिल गया है. हालांकि, कई सर्वे बताते हैं कि ट्रंप का पलड़ा भारी दिख रहा है. उनके ऊपर हुए हमले के बाद से अमेरिका की सियासत में उनके पक्ष में हवा बनी है. लेकिन कमला हैरिस दावा कर रही हैं कि वो ट्रंप को जरूर हराएंगी.

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...