19.5 C
London
Saturday, June 13, 2026
HomeSEBI के नए अध्यक्ष नियुक्त किए गए तुहिन कांता पांडेय, माधबी पुरी...

SEBI के नए अध्यक्ष नियुक्त किए गए तुहिन कांता पांडेय, माधबी पुरी बुच की लेंगे जगह

Published on

नई दिल्ली

केंद्र सरकार ने वित्त और राजस्व सचिव तुहिन कांत पांडेय को बाजार नियामक सेबी का नया चेयरमैन नियुक्त किया है। वे माधबी पुरी बुच का स्थान लेंगे, जिनका कार्यकाल इस महीने खत्म हो रहा है। कार्मिक लोक शिकायत तथा पेंशन मंत्रालय की गुरुवार को जारी प्रेस रिलीज के अनुसार, मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने 1987 बैच के ओडिशा कैडर के सीनियर आईएएस अधिकारी पांडेय को भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) का चेयरमैन नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति पदभार संभालने की तारीख से तीन साल के लिए होगी। तुहिन कांत पांडेय ने सितंबर, 2024 में देश के वित्त सचिव के रूप में जिम्मेदारी संभाली थी।

तुहिन कर चुके हैं वित्त मंत्रालय का प्रतिनिधित्व
वित्त सचिव के रूप में, तुहिन कांत पांडेय की भूमिका नीतिगत मामलों पर वित्त मंत्री को सलाह देने और मिनिस्ट्री के ऑपरेशन को मैनेज करने में महत्वपूर्ण थी। उन्होंने संसद की लोक लेखा समिति के सामने मंत्रालय का प्रतिनिधित्व किया और भारत की राजकोषीय और आर्थिक रणनीतियों को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वे अब सेबी चेयरमैन की जिम्मेदारी संभालेंगे और अपने साथ वित्तीय प्रबंधन और प्रशासन का समृद्ध अनुभव लेकर आएंगे, जो उनके शानदार करियर में एक नया अध्याय जोड़ेगा।

तुहिन कांत पांडेय की एयर इंडिया की ऐतिहासिक बिक्री में बड़ी भूमिका
तुहिन कांत पांडेय का कई बड़े और महत्वपूर्ण पदों पर काम करने का जबरदस्त अनुभव रहा है, जिनमें सार्वजनिक उद्यम विभाग (DPE) और निवेश एवं सार्वजनिक परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग (DIPAM) का प्रमुख पद शामिल है। उन्हें विशेष रूप से एयर इंडिया की ऐतिहासिक बिक्री और एलआईसी की पब्लिक लिस्टिंग की देखरेख के लिए भी जाना जाता है।

तुहिन की पढ़ाई
उन्होंने चंडीगढ़ के पंजाब विश्वविद्यालय से इकोनॉमिक्स में MA और यूनाइटेड किंगडम से MBA की डिग्री हासिल की है। उनका करियर ओडिशा राज्य सरकार और केंद्र सरकार दोनों में महत्वपूर्ण प्रशासनिक भूमिकाओं में फैला हुआ है। उन्होंने संबलपुर में जिला कलेक्टर, वाणिज्य मंत्रालय में उप सचिव के लिए अलावा स्वास्थ्य, परिवहन और कमर्शियल टैक्स जैसे सेक्टरों में भी कई पदों पर सेवाएं दी हैं।

तुहिन कांता पांडेय कौन हैं?
पांडेय ने पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ से अर्थशास्त्र में स्नातकोत्तर और बर्मिंघम विश्वविद्यालय (यूके) से एमबीए की डिग्री प्राप्त की है। इस नियुक्ति से पहले पांडेय वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग में सचिव और वित्त सचिव के पद पर कार्यरत थे। इससे पहले, उन्होंने तीन विभागों- निवेश और सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग (डीआईपीएएम), सार्वजनिक उद्यम विभाग (डीपीई) और कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के सचिव का कार्यभार संभाला था। सचिव के रूप में कार्य करने से पहले, पांडेय ने संयुक्त राष्ट्र औद्योगिक विकास संगठन (यूएनआईडीओ) के क्षेत्रीय कार्यालय में कार्य करने के अलावा, केंद्र सरकार और ओडिशा राज्य सरकार में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है।

केंद्र सरकार में उनके पिछले पदों में योजना आयोग (अब नीति आयोग) में संयुक्त सचिव, कैबिनेट सचिवालय में संयुक्त सचिव और वाणिज्य मंत्रालय में उप सचिव शामिल हैं। ओडिशा सरकार में उन्होंने स्वास्थ्य, सामान्य प्रशासन, वाणिज्यिक कर, परिवहन और वित्त विभागों में प्रशासनिक प्रमुख के रूप में कार्य किया। उन्होंने ओडिशा राज्य वित्त निगम के कार्यकारी निदेशक और ओडिशा लघु उद्योग निगम के प्रबंध निदेशक के रूप में भी कार्य किया।

Latest articles

मध्यप्रदेश में पटवारियों के ऑनलाइन होंगे आवेदन, अंतर-जिला स्थानांतरण की नई नीति जारी

भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के राजस्व विभाग ने पटवारियों के अंतर्जिला संविलियन (जिला परिवर्तन) के...

असम में एयरफोर्स का ट्रांसपोर्ट विमान क्रैश, पायलट समेत 5 की मौत, लैंडिंग के दौरान आग लगी

जोरहाट। असम में जोरहाट के रौरिया इंडियन एयरबेस पर शनिवार सुबह 10 बजे लैंडिंग...

वक्फ बोर्ड भारत छोड़ो’ अभियान के तहत राजधानी में रैली, पुतला दहन

भोपाल। राजधानी के बोर्ड ऑफिस चौराहे पर शुक्रवार को भारतीय गण वार्ता पार्टी (भगवा...

आंधी-बारिश का कहर: दीवार गिरने से तीन की मौत, ऑटो पलटने से महिला ने गंवाई जान

भोपाल। मध्य प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियों के बीच शुक्रवार को तेज आंधी और बारिश...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...