28.9 C
London
Thursday, May 28, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयतुर्की ने फिर दिखाया असली चेहरा, बोला- भारत नहीं, पाक को देंगे...

तुर्की ने फिर दिखाया असली चेहरा, बोला- भारत नहीं, पाक को देंगे किलर ड्रोन

Published on

अंकारा

पाकिस्‍तान समर्थक तुर्की ने एक बार फिर से भारत को लेकर जहरीला बयान दिया है। यूक्रेन से लेकर आर्मीनिया तक तबाही मचाने वाले बायरकतार हमलावर ड्रोन बनाने वाली कंपनी के सीईओ हालुक बायरकतार ने ऐलान किया है कि वे दक्षिण एशिया में भारत नहीं बल्कि पाकिस्‍तान को ये किलर ड्रोन देंगे। हालुक बायरकतार तुर्की के राष्‍ट्रपति एर्दोगान के दामाद हैं और देश में ड्रोन क्रांति के ‘जनक’ माने जाते हैं। तुर्की के बायरकतार ड्रोन की दुनिया में इतनी डिमांड है कि इसकी 3 साल की वेटिंग हो गई है।

जापानी अखबार निक्‍केई एशिया के साथ इंटरव्‍यू में हालुक बायरकतार ने कहा कि टीबी2 जैसे ड्रोन विमान जमीनी युद्ध के साथ नौसैनिक युद्ध में बहुत कारगर हैं। उन्‍होंने कहा कि हथियारों से लैस ड्रोन विमान भविष्‍य में होने वाली हर जंग में बहुत अहम भूमिका निभाएंगे। इसमें ताइवान स्‍ट्रेट में चीन और ताइवान के बीच संभावित जंग भी शामिल है। हालुक ने कहा, ‘अब यह सवाल ही नहीं उठता है कि कोई भी युद्ध बिना ड्रोन विमान के हो।’ उन्‍होंने दावा किया कि जो देश अब ड्रोन तकनीक में महारत हासिल नहीं करेगा, वह भविष्‍य में होने वाली जंग में हार जाएगा।

‘भारत नहीं पाकिस्‍तान को देंगे लड़ाकू ड्रोन विमान’
हालुक ने दावा किया कि उनके हथियारबंद ड्रोन विमान चीन के लड़ाकू ड्रोन विमान से ज्‍यादा कारगर हैं। बायरकतार ड्रोन जिन भी देशों में पहुंचे हैं, वहां पर उन्‍होंने चीन के ड्रोन विमान को रिटायर कर दिया। उन्‍होंने खुलासा किया कि चीन में बने ड्रोन विमान चीन के एक पड़ोसी देश के पास हैं। ये विमान जब चीन की सीमा के पास भेजे गए तो वे अचानक से अपने आप ही पीछे लौट गए और चीनी सीमा में नहीं घुसे। यह ‘अस्‍वीकार्य’ है। उन्‍होंने कहा कि बायरकतार टीबी2 ड्रोन यूक्रेन की नौसेना में भी सफल साबित हुए हैं और रूस पर जोरदार हमले किए हैं।

बायरकतार के सीईओ ने कहा कि अकिंसी टाइप के नए ड्रोन में एंटी शिप क्रूज मिसाइलों को भी लगाया जा रहा है। यह पूछे जाने पर कि क्‍या आप भारत को भी ड्रोन विमान बेचेंगे। इस पर एर्दोगन के दामाद हालुक ने कहा, ‘कंपनी का सिद्धांत है कि हम युद्ध से नहीं कमाते हैं या संघर्ष में शामिल दोनों ही पक्षों को हथियार नहीं बेचते हैं।’ हालुक ने कहा कि हमने पहले ही ‘दोस्‍ताना’ संबंध वाले देशों जैसे पाकिस्‍तान, अजरबैजान, यूक्रेन को यह ड्रोन बेचा है। इस तरफ उन्‍होंने साफ कर दिया कि भारत के साथ उनके दोस्‍ताना संबंध नहीं हैं। तुर्की ने पाकिस्‍तान को अपना सबसे घातक ड्रोन दिया है।

कश्‍मीर पर अक्‍सर जहर उगलते रहते हैं एर्दोगान
हालुक ने खुलासा किया कि वर्तमान समय में 10 देशों के साथ टीबी2 ड्रोन खरीदने को लेकर बातचीत चल रही है। उन्‍होंने कहा कि इस साल उन्‍हें पहली बार 1 अरब डॉलर निर्यात से कमाई होने की उम्‍मीद है। बता दें कि तुर्की के राष्‍ट्रपति एर्दोगान अक्‍सर कश्‍मीर पर जहर उगलते रहते हैं। तुर्की संयुक्‍त राष्‍ट्र से लेकर प्रत्‍येक अंतरराष्‍ट्रीय मंच पर पाकिस्‍तान का खुलकर साथ देता है। पाकिस्‍तानी सेना ने पिछले दिनों टीबी2 ड्रोन विमान उड़ाते हुए एक वीडियो भी जारी किया था। पाकिस्‍तान के विपरीत भारत इजरायल और अमेरिका के साथ ड्रोन विमान खरीदता है। भारत अपना खुद का ड्रोन विमान तापस भी बना रहा है। इस ड्रोन का सफल ट्रायल भी हुआ है।

Latest articles

मशहूर शायर बशीर बद्र नहीं रहे, 91 की उम्र में भोपाल में निधन

भोपाल। शायरी की दुनिया ने गुरुवार को अपना एक और सितारा खो दिया। अजीम...

BJP संगठन में बड़ा फेरबदल: हरियाणा समेत 4 राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष बदले गए

नई दिल्ली। गुरुवार 28 मई को BJP ने चार राज्यों में अपने प्रदेश अध्यक्षों...

सीएम सिद्धारमैया ने राज्यपाल के सचिव को इस्तीफा सौंपा, कांग्रेस विधायक दल की बैठक कल

बंगलूरू। कर्नाटक में सत्ताधारी कांग्रेस सरकार में बड़ा बदलाव हो गया है। सीएम सिद्धारमैया...

भीषण गर्मी में सतर्कता और संवेदनशीलता बरतें, मूक पशु-पक्षियों का भी बनें सहारा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न हिस्सों में पारा चढ़ने के साथ ही भीषण...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...