15.8 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeराज्यकाशी पहुंचे दो श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते मौत, बिना पोस्टमार्टम के...

काशी पहुंचे दो श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते मौत, बिना पोस्टमार्टम के ही अस्पताल ने परिजनों को सौंपे शव

Published on

वाराणसी,

महाकुंभ के चलते काशी में भी श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ रही है जो अब लोगों के लिए मुसीबत का सबब बनती जा रही है. ऐसा ही हुआ दो श्रद्धालुओं के साथ जो घूमने के लिए काशी आए थे लेकिन भीड़ के चलते उनकी हालत खराब हो गई और अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

भीड़ के चलते बेहोश हुए श्रद्धालु
मृतकों में एक महिला दिल्ली की थी और दूसरा व्यक्ति दार्जिलिंग पश्चिम बंगाल का था. वाराणसी में महाकुंभ पलट प्रवाह की वजह से भक्तों का जनसैलाब उमड़ता चला जा रहा है. बढ़ती भीड़ के चलते दो लोगों की मौत भी हो गई है.

11 फरवरी को अशोक विहार, नई दिल्ली की शक्ति माथुर को वाराणसी के मंडलीय अस्पताल कबीर चौरा में तड़के सुबह 4 बजकर 17 मिनट पर भर्ती कराया गया था. उनके परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां डॉक्टरों ने महिला श्रद्धालु को मृत घोषित कर दिया.

डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
इसके ठीक बाद 5 बजकर 27 मिनट पर दार्जिलिंग, पश्चिम बंगाल के मुन्ना लाल को अस्पताल के इमरजेंसी में लाया गया. डॉक्टरों ने उन्हें भी मृत घोषित कर दिया. बताया जा रहा है कि दोनों ही श्रद्धालु घूमने के लिए काशी आए थे लेकिन अत्यधिक भीड़ की वजह से वे बेहोश हो गए.

अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. हैरानी की बात है कि कबीर चौरा मंडलीय अस्पताल ने दोनों ही शवों का पोस्टमार्टम किए बगैर उन्हें परिजनों को सौंप दिया और परिजन शव लेकर चले गए.

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this