6.6 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeराज्यस्कूल बस में सीट के लिए भिड़े दो छात्र, मारपीट में एक...

स्कूल बस में सीट के लिए भिड़े दो छात्र, मारपीट में एक की मौत… दिल दहला देगी ये घटना

Published on

सलेम,

बिल्कुल छोटे या किशोर बच्चों के झगड़े यूं तो मामूली होते हैं लेकिन कई बार ये इतने बढ़ जाते हैं कि अंजाने में किसी की जान पर बन आती है. हाल में तमिल नाडु के सलेम जिले में कुछ ऐसा ही हुआ.दो स्कूली लड़कों के झगड़े में जो कुछ हुआ वह बेहद दुखद था.यहां स्कूल बस के अंदर दोनों छात्रों में सीट को लेकर झगड़ा हो गया. ये झगड़ा इतना अधिक बढ़ा कि दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई. इसी दौरान एक छात्र ने दूसरे को जोर का घक्का दिया कि उसके सिर काफी गंभीर चोट लग गई.इलाज के दौरान लड़के की मौत भी हो गई. सलेम पुलिस ने हमला करने वाले छात्र को पकड़ लिया है और उसे किशोर न्याय बोर्ड के सामने पेश करेगी.

बता दें कि बीते साल अप्रैल में झारखंड के रांची में ऐसा ही मामला सामने आया था. यहां झारखंड के एक स्कूल में छठी क्लास के दो बच्चों के बीच झड़प हो गई. इसके बाद एक छात्र ने ताबड़तोड़ कैंची से वार कर दिया. इससे दूसरा छात्र बेहद ही गंभीर रूप से घायल हो गया. पीड़ित छात्र के परिजन ने आरोप लगाया कि फर्स्ट एड के बाद 40 मिनट तक स्कूल ने बच्चे को अस्पताल नहीं भेजा था. वे खुद घायल बच्चे को अस्पताल लेकर गए और इलाज कराया.

छात्र के परिजन ने बताया कि स्कूल में क्लास रूम के अंदर सारे बच्चों के समक्ष यह घटना घटी है, जिसमें आरोपी छात्र ने हमारे बच्चे पर पीछे से कैंची से हमला कर सिर में मारा. इस दौरान अपने को बचाने में बच्चे के हाथों में भी गंभीर जख्म हो गए. घटना के 40 मिनट बाद भी स्कूल की ओर से छात्र को हॉस्पिटल नहीं ले जाया गया. मैं खुद बच्चे को बाइक पर बैठाकर हॉस्पिटल ले गया.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this