10.8 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeभोपालउज्जैन रेप कांड: मुख्य आरोपी के अवैध निर्माण और मकान पर चलेगा...

उज्जैन रेप कांड: मुख्य आरोपी के अवैध निर्माण और मकान पर चलेगा बुलडोजर

Published on

उज्जैन,

मध्य प्रदेश के उज्जैन में 12 साल की बच्ची से हुए रेप कांड के मामले में मुख्य आरोपी भरत सोनी के अवैध निर्माण को गिराया जाएगा. आरोपी के मकान को नगर निगम बुलडोजर चलाकर ध्वस्त करेगा. नगर निगम और पुलिस प्रशासन के अनुसार यह कार्रवाई बुधवार को होगी. आरोपी ने उज्जैन के नानाखेड़ा इलाके में सरकारी जमीन पर कब्जा कर रखा था. वह अपने माता-पिता और भाई-भाभी के साथ कई साल से अवैध रूप से रह रहा था.

उधर, पुलिस भी सतना निवासी 12 साल की बच्ची से रेप करने वाले भरत सोनी (24) को एक महीने के भीतर सजा दिलवाने की तैयारी कर रही है. पुलिस ने इसके लिए ठोस सबूत जुटाने शुरू कर दिए हैं. गौरतलब है कि सतना से शिप्रा एक्सप्रेस में सवार होकर स्कूल में पढ़ने वाली मानसिक रूप से कमजोर बच्ची उज्जैन लिए आ गई थी. 25 सितंबर को बच्ची रेलवे स्टेशन पर उतरी. ड्राइवर भरत सोनी ने बच्ची को अकेला देख अपने ऑटो में बिठा लिया. इसके बाद जीवनखेड़ी इलाके में ले जाकर बालिका से दुष्कर्म किया.

वारदात के बाद खून से सनी पीड़िता ढाई घंटे तक उज्जैन की गलियों में मदद मांगी भटकती रही. बदहवास हालत में एक आश्रम के पास जाकर गिर गई. इसकी जानकारी आश्रम के आचार्य राहुल शर्मा ने पुलिस को दी. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस पीड़िता को नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंची. हालत गंभीर होने पर फिर उसे इंदौर के एक अस्पताल रेफर किया गया.

इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज जुटाकर आरोपी भरत सोनी को नानाखेड़ा इलाके में स्थित घर से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के भागने के दौरान आरोप के पैर में चोट आ गई. फिलहाल उसका इंदौर के एमवाय अस्पताल में इलाज चल रहा है.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

वृद्धों के अनुभवों का लाभ लेकर राष्ट्र निर्माण में जुटें युवा: डॉ. अभिजीत देशमुख

भोपाल। राजधानी के जवाहर चौक स्थित डॉ. अभिजीत देशमुख के सभागार में 'अभिव्यक्ति विचार...

भोपाल मेट्रो: मिशन मोड में होगा काम, बरखेड़ी की आरा मशीनें होंगी शिफ्ट

भोपाल। राजधानी में मेट्रो रेल प्रोजेक्ट की बाधाओं को दूर करने और निर्माण कार्य...

कुंभ वायरल गर्ल मामला: पति का दावा- ‘पत्नी प्रेग्नेंट है, पुलिस के सामने नहीं हो सकती पेश’

कोच्चि/भोपाल। प्रयागराज महाकुंभ से सुर्खियों में आई 'वायरल गर्ल' का मामला एक बार फिर...