11.7 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयभारत पर 200 साल तक शासन करने वाले UK को मिला भारतवंशी...

भारत पर 200 साल तक शासन करने वाले UK को मिला भारतवंशी PM

Published on

नई दिल्ली,

ऋषि सुनक ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री बन गए हैं. उन्हें कंज़र्वेटिव पार्टी का नेता चुन लिया गया है, वो ब्रिटेन के पहले एशियाई मूल के प्रधानमंत्री होंगे, सर ग्राहम ब्रैडी ने इसकी औपचारिक घोषणा कर दी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऋषि सुनक को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बनने की बधाई दी.

पीएम मोदी के दी बधाई
प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट करके कहा, “ऋषि सुनक को हार्दिक बधाई! चूंकि आप ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बनने वाले हैं, मैं वैश्विक मुद्दों पर एक साथ मिलकर काम करने और रोडमैप 2030 को लागू करने के लिए उत्सुक हूं. ब्रिटिश भारतीयों के ‘जीवंत सेतु’ को दिवाली की विशेष शुभकामनाएं. हमने ऐतिहासिक संबंधों को आधुनिक साझेदारी में बदला है.”

ब्रिटेन में भारतीय मूल के ऋषि सुनक का शासन!
अब ब्रिटेन में भारतीय मूल के ऋषि सुनक का शासन आया है. वो ब्रिटेन जिसने हमें 200 साल तक गुलाम रखा, अब उस ब्रिटेन को एक भारतवंशी चलाएगा. ब्रिटेन की कंजर्वेटिव पार्टी ने दिवाली के दिन ऋषि सुनक को अपना नेता चुना. वो यूनाइटेड किंगडम का पीएम बनने वाले पहले एशियाई मूल के भी व्यक्ति हैं.

यूके को मिला पहला एशियाई प्रधानमंत्री
ऋषि सुनक ने 2015 में, 35 साल की उम्र में, पहली बार संसद का चुनाव जीता था. केवल सात वर्षों में वो आज प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं. ऋषि सुनक, बोरिस जॉनसन कैबिनेट में वित्त मंत्री थे, उन्होंने प्रधानमंत्री बनने के बाद देश की अर्थव्यवस्था को मज़बूत करने का वादा किया है. ब्रिटिश पीएम की रेस में सुनक, बोरिस जॉनसन और पेनी मॉरडॉन्ट शामिल थे. जॉनसन ने नाम वापस ले लिया और पेनी जरूरी समर्थन नहीं जुटा सकीं. उनके रेस से बाहर होते ही सुनक का यूके का पहला एशियाई प्रधानमंत्री बनना तय हो गया था.

45 दिन बाद पीएम रहीं लिज ट्रस ने दिया इस्तीफा
ऋषि को पार्टी के भीतर जबरदस्त सपोर्ट मिला है. 45 दिन तक पीएम रहीं लिज ट्रस के जाने से भारतवंशी ऋषि सुनक की पीएम पद पर दावेदारी बनी थी. ब्रिटेन में हालिया पीएम पद के चुनाव में आम आदमी पर से महंगाई के दबाव को कम करना बहुत बड़ा अजेंडा बन गया था. ऐसे में लुभावने वादे कर लिज ट्रस पीएम तो बन गईं मगर उनका एक्शन प्लान फेल हो गया. अब सुनक आम जनता को इस सबसे कैसे उबारते हैं, ये देखना होगा. ऋषि सुनक आधिकारिक तौर पर मंगलवार से ही प्रधानमंत्री पद संभाल सकते हैं.

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...