11.8 C
London
Monday, April 6, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयअल्टीमेट सेल्फी... सुनीता विलियम्स ने पृथ्वी से 423 किलोमीटर ऊपर अंतरिक्ष में...

अल्टीमेट सेल्फी… सुनीता विलियम्स ने पृथ्वी से 423 किलोमीटर ऊपर अंतरिक्ष में खींची तस्वीर, दुनिया हैरान

Published on

वॉशिंगटन

नासा की एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स ने इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) में एक अद्भुत तस्वीर ली है। यह सेल्फी उन्होंने अपने नौवें स्पेसवॉक के दौरान ली, जब वह धरती से 423 किमी ऊपर थीं। इसमें विलियम्स के हाथ, ISS का एक हिस्सा, प्रशांत महासागर और पृथ्वी की वक्रता दिख रही है। सुनीता विलियम्स ने 30 जनवरी को यह तस्वीर ली, जिसे अल्टीमेट सेल्फी कहा जा रहा है। इस तस्वीर को क्लिक किए जाने के समय ISS प्रशांत महासागर के 423 किमी ऊपर था। भारतीय मूल की सुनीता विलियम्स और उनके साथी बुच विल्मोर बोइंग के स्टारलाइनर में तकनीकी खराबी के चलते आठ महीने से ISS पर हैं।

नासा की ओर से बताया गया है कि अपने नौंवें स्पेसवॉक के दौरान विलियम्स और उनके साथी अंतरिक्ष यात्री बुच विल्मोर ने स्टेशन के बाहर से कुछ उपकरण हटाए और लाइफ सपोर्ट सिस्टम के वेंट के पास से नमूने जमा किए। इन नमूनों से वैज्ञानिकों को यह पता लगाने में मदद मिलेगी कि क्या ISS से सूक्ष्मजीव निकलते हैं। अगर कितने निकलते हैं तो कितनी दूर तक जा सकते हैं।

नासा ने साझा की तस्वीर
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने सुनीता की स्पेस में ली गई सेलल्फी को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। तस्वीर की जानकारी देते हुए नासा ने बताया है कि इसमें अंतरिक्ष यात्री सुनी विलियम्स के हाथ और पकड़ा गया कैमरा उनके स्पेससूट के हेलमेट के चमकदार वाइजर में दिखाई दे रहा है। तस्वीर में इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन का एक हिस्सा और बाईं ओर प्रशांत महासागर देखा जा सकता है। विलियम्स के हेलमेट के चारों ओर उनके स्पेससूट के दाईं ओर अंतरिक्ष भी दिख रहा है।

इस स्पेसवॉक के साथ ही विलियम्स ने महिला अंतरिक्ष यात्रियों के सबसे ज्यादा स्पेसवॉक का समय बिताने का रिकॉर्ड बना दिया है। नासा ने बताया है कि विलियम्स और विल्मोर करीब साढ़े पांच घंटे तक स्पेसवॉक पर रहे। सुनीता विलियम्स ने नासा के पूर्व अंतरिक्ष यात्री पैगी व्हिटसन के कुल स्पेसवॉक समय के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। विलियम्स अब तक कुल 62 घंटे 6 मिनट स्पेसवॉक कर चुकी हैं। ये नासा की सर्वकालिक सूची में चौथे स्थान पर है।

स्पेस में फंसी हैं सुनीता
विलियम्स और विल्मोर बीते साल जून से ISS पर हैं। बोइंग के स्टारलाइनर में तकनीकी खराबी की वजह से उन्हें वापस पृथ्वी पर नहीं लाया जा सका है। उनका मिशन केवल आठ दिनों का था लेकिन विमान में खराबी के बाद इसे बार-बार आगे बढ़ाना पड़ा है। बीते आठ महीनों में सुनीता की पृथ्वी पर वापसी कई बार टल चुकी है।

Latest articles

Hair Regroth Tips: सफेद बालों को करना चाहते हैं नेचुरली काला तो अपनाएं ये उपाय

Hair Regroth Tips: आजकल खराब खान-पान की आदतें और जीवनशैली में बदलाव के कारण...

अवधपुरी में अवैध शराब दुकान के विरोध में प्रदर्शन, रहवासियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

भोपाल। अवधपुरी इलाके में अवैध शराब दुकान को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।...

अयोध्या बायपास पर 10 लेन सड़क निर्माण के दौरान फूटी पानी की पाइप लाइन, सप्लाई प्रभावित

भोपाल। शहर में अयोध्या बायपास पर चल रहे 10 लेन सड़क निर्माण कार्य के...

उत्पादन लक्ष्य पूर्ति पर भेल के कार्यपालक निदेशक को दी बधाई

भेल। भेल भोपाल के कार्यपालक निदेशक से सौजन्य मुलाकात कर फायनेंशियल वर्ष 2025-2026 के...

More like this

ट्रम्प बोले- ईरान से डील नहीं हुई तो उपराष्ट्रपति दोषी, अमेरिका ने जंग के बीच 3 आर्मी अफसरों को हटाया

तेहरान। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने जंग के बीच आर्मी चीफ जनरल...

Iran-US War: ईरान की पूरी लीडरशिप, नेवी… एयर फ़ोर्स और मिसाइलें सब खत्म, ट्रंप ने कहा- अब और बड़ा हमला करेंगे

वाशिंगटन डीसी। गुरुवार को US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान (Iran-US War) के साथ...

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...