7.1 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeराज्यUP: बलिया में 12 साल की बच्ची से रेप, पड़ोस में रहने...

UP: बलिया में 12 साल की बच्ची से रेप, पड़ोस में रहने वाल आरोपी युवक गिरफ्तार

Published on

बलिया,

यूपी के बलिया में एक नाबालिग लड़की से रेप की वारदात हुई है. पुलिस ने शनिवार को कहा कि लड़की से बलात्कार करने और उसकी पिटाई करने के आरोप में 19 साल के एक युवक को गिरफ्तार किया है.

न्यूज एजेंसी के मुताबिक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी को एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. वहीं इस घटना को लेकर पुलिस ने बताया कि बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के एक गांव 12 साल की लड़की से रेप की घटना को अंजाम दिया गया है. उसी के गांव के निवासी और आरोपी ने पहले लड़की को मारा पीटा और फिर रेप करने के बाद जान से मारने की धमकी भी दी.

उन्होंने बताया कि लड़की के पिता की शिकायत के आधार पर 10 जून को सिंह के खिलाफ आईपीसी और पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था. पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा ने कहा कि आरोपी को शुक्रवार को बांसडीह रोड रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया गया और बलिया की एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जिसने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

बता दें कि अभी दिनों पहले सुल्तानपुर जिले में भी एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर उससे रेप की घटना सामने आई थी. बलात्कार करने के आरोप में पुलिस ने 70 साल के बुजुर्ग शख्स को गिरफ्तार किया था. बताया जा रहा है कि वारदात के वक्त आरोपी को गांववालों ने रंगे हाथों पकड़ लिया था.

यह शर्मनाक वारदात सुल्तानपुर जिले के बलदीराय थाना इलाके की है. जहां 15 साल की एक नाबालिग लड़की के परिजन थाने पहुंचे और मामला दर्ज कराया. लड़की के परिजनों की तहरीर पर यह मामला दर्ज किया गया. परिजनों की शिकायत के अनुसार, आरोपी ने उनकी नाबालिग लड़की का अपहरण कर लिया और उसे गांव के पास सुनसान इलाके में एक झोपड़ी में ले जाकर उससे रेप किया.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this