7.7 C
London
Saturday, January 24, 2026
Homeराज्ययूपी : घर में घुसे चोर ने महिला से किया रेप, कीमती...

यूपी : घर में घुसे चोर ने महिला से किया रेप, कीमती जेवरात लेकर फरार, FIR दर्ज

Published on

कानपुर

यूपी के कानपुर से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। कानपुर में एक चोर चोरी की नियत से महिला के घर में घुस गया। खटपट की आवाज सुनकर महिला की नींद खुल गई। आहट सुनकर महिला कमरे में पहुंची, तो चोर को देखकर उससे भिड़ गई। चोर ने महिला को अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद जेवरात लेकर फरार हो गया।

साढ़ थाना क्षेत्र स्थित एक गांव निवासी महिला अपने दो मासूम बच्चों के साथ अकेले रहती है। महिला का पति पानीपत में प्राइवेट नौकरी करता है। पति की नौकरी से परिवार का खर्च चलता है। पीड़ित महिला ने बताया कि सोमवार रात दोनों बच्चों को लेकर बाहर की तरफ बने कमरे में सो रही थी।

चोर को पहचान लिया
महिला ने बताया कि आधी रात को पीछे वाले कमरे से खटपट की आवाज आ रही थी। जिसकी वजह से नींद खुल गई, जब कमरे में जाकर देखा तो अंधेरे में एक चोर दिखा। चोरी करते देख मैं उससे भिड़ गई। हाथपाई के दौरान मैंने चोर को पहचान लिया। जिसकी वजह से आरोपी उग्र हो गया, और मारपीट करने लगा।

चोर ने महिला से किया दुष्कर्म
गांव में रहने वाला राघवेंद्र सिंह चोरी की वारदात को अंजाम दे रहा था। राघवेंद्र ने घर में अकेला देखकर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर मारपीट और बच्चों को जान से मारने की धमकी दी। शोर मचाने पर घर में रखे कुछ जेवरात लेकर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गया। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ चोरी और दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

Latest articles

बीएचईएल झांसी में राजभाषा एवं गुणवत्ता वृत्त पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न

भेल झांसी।सार्वजनिक क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), झांसी के जयंती...

बीएचईएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक ने 61वीं वार्षिक आम बैठक में शेयरधारकों को संबोधित किया

भेल हरिद्वार।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक  के. सदाशिव मूर्ति...

More like this

प्रदेश कर्मचारियों-पेंशनरों को 35 लाख तक का स्वास्थ्य बीमा

भोपाल।राजस्थान और हरियाणा की तर्ज पर प्रदेश सरकार अपने 10 लाख से अधिक अधिकारियों,...

आयकर विभाग का गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर के ठिकानों पर छापा

इंदौर।इंदौर स्थित बीओआर गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के कार्यालय और कंपनी के डायरेक्टर्स के आवासों...

परीक्षाएं होंगी पारदर्शिता 1 लाख भर्तियों का कैलेंडर जारी : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर  ।मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं से वादा...