17.1 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeराज्यUP: राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी का ऑडियो वायरल... फेसबुक पर दी सफाई,...

UP: राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी का ऑडियो वायरल… फेसबुक पर दी सफाई, लिखा- AI से बनाया गया

Published on

देवरिया,

उत्तर प्रदेश के देवरिया में सलेमपुर से विधायक और राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम का कथित विवादित ऑडियो वायरल हो रहा है. इस ऑडियो में एक जाति विशेष के बारे में आपत्तिजनक बातें कही गई हैं. हालांकि ऑडियो वायरल होने के बाद मंत्री विजय लक्ष्मी की सफाई आई है कि उन्होंने ऐसा कुछ भी नहीं बोला. ये ऑडियो AI से बनाया गया है. सरकार को बदनाम की साजिश है.

ग्राम्य विकास राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम देवरिया जिले के सलेमपुर विधानसभा से भाजपा की विधायक हैं. अब जो ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, कहा जा रहा है कि वो विजय लक्ष्मी गौतम का है. इस ऑडियो में मुसलमानों, ठाकुरों, ब्राह्मणों, बनिया और दलित बिरादरी के बारे में कमेंट करते सुना जा सकता है.

इस ऑडियो के वायरल होने के बाद विजय लक्ष्मी गौतम ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर अपना पक्ष रखते हुए लिखा है कि यह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI से बनाया गया फेक ऑडियो है. यह उनका ऑडियो नहीं है. सरकार को बदनाम करने की साजिश है. कोतवाली में इसकी सूचना दे दी गई है.

वायरल ऑडियो को लेकर ग्राम्य विकास राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट X और फेसबुक पर पोस्ट लिखा है. इसमें उन्होंने कहा कि तथाकथित ऑडियो जिसको मेरे नाम से बताकर वायरल किया जा रहा है, वह AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से बनाया गया फेक ऑडियो है. यह गिरोह जिले में कुछ दिनों से सक्रिय है. मैंने देवरिया कोतवाली में रिपोर्ट कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.

मंत्री ने कहा कि- आपको भी यह ऑडियो या इससे संबंधित कोई भी ऑडियो कहीं पोस्ट किया हुआ मिले तो तत्काल हमें व देवरिया कोतवाली को सूचना दें. यह सरकार की छवि को धूमिल करने का कृत्य व सोची समझी साजिश है. दोषियों को किसी परिस्थिति में बख्शा नहीं जाएगा. जांच के लिए निर्देश दे दिए गए हैं. जल्द ही इस सरकार विरोधी गिरोह का पर्दाफाश हो जाएगा.

इस संबंध में Aajtak ने विजय लक्ष्मी गौतम से फोन पर बात करने की कोशिश की. इस मामले में उनसे कैमरे पर उनका पक्ष जानने की कोशिश की तो उन्होंने इनकार करते हुए कहा कि यह उन्हें बदनाम करने के लिए फेक ऑडियो बनाकर वायरल कर छवि को धूमिल किया जा रहा है. इसके लिए उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी है

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this