6.8 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeराज्य'जाति और धर्म देखकर एनकाउंटर करवाती है यूपी सरकार...' बोले अखिलेश यादव

‘जाति और धर्म देखकर एनकाउंटर करवाती है यूपी सरकार…’ बोले अखिलेश यादव

Published on

लखनऊ,

उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने अतीक अहमद के बेटे असद और शूटर गुलाम का गुरुवार को एनकाउंटर कर दिया था. इसको लेकर अखिलेश यादव का बयान सामने आया है. सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि हम किसी भी अपराधी के साथ नहीं हैं, लेकिन जाति के नाम पर सरकार भेदभाव कर रही है. अखिलेश ने कहा कि सरकार जाति और धर्म देखकर एनकाउंटर करवाती है. उन्होंने कहा कि अगर योगी की जाति से कोई हो तो उसे फूलों से छुआ जाएगा, उन्हें फूलों से मारा जाएगा.

अखिलेश ने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि ये तो ऐसे सीएम हैं, जिन्होंने अपने खुद से केस वापस ले लिए थे. अखिलेश ने कहा कि सोचो अगर सूची बनती तो गोरखपुर से माफिया का सबसे ऊपर नाम किसका होता. अखिलेश यादव ने कहा कि अगर परिवार वालों को फेक एनकाउंटर लग रहा है तो उन्हें कोर्ट जाना चाहिए. अब ये उनके ऊपर है.

अखिलेश ने कहा था- भाजपा भाईचारा के खिलाफ
एक अन्य बयान में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने असद के एनकाउंटर पर सवाल उठाए थे. उन्होंने कहा था कि झूठे एनकाउंटर करके भाजपा सरकार सच्चे मुद्दों से ध्यान भटकाना चाह रही है.भाजपाई न्यायालय में विश्वास ही नहीं करते हैं. आज के व हालिया एनकाउंटरों की भी गहन जांच-पड़ताल हो व दोषियों को छोड़ा न जाए. सही-गलत के फैसलों का अधिकार सत्ता का नहीं होता है. भाजपा भाईचारे के खिलाफ है.

मायावती भी कर चुकी हैं उच्च स्तरीय जांच की मांग
बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने भी ट्वीट कर असद के एनकाउंटर की उच्च स्तरीय जांच की मांग की थी. उन्होंने कहा था कि प्रयागराज के अतीक अहमद के बेटे व एक अन्य की आज पुलिस मुठभेड़ में हुई हत्या पर अनेकों प्रकार की चर्चाएं हैं. लोगों को लगता है कि विकास दुबे कांड के दोहराए जाने की उनकी आशंका सच साबित हुई है. अतः घटना के पूरे तथ्य व सच्चाई जनता के सामने आ सके, इसके लिए उच्च-स्तरीय जांच जरूरी है.

सीएम योगी और मौर्य ने की थी एसटीएफ की तारीफ
बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने एनकाउंटर के बाद यूपी एसटीएफ को बधाई दी थी. एनकाउंटर के बाद सीएम योगी ने कानून व्यवस्था को लेकर गुरुवार को बैठक की थी. योगी ने यूपी STF के साथ ही DGP, स्पेशल DG लॉ एंड ऑर्डर और पूरी टीम की तारीफ की थी. प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद ने मुठभेड़ की जानकारी मुख्यमंत्री को दी थी. इस पूरे मामले पर सीएम के सामने रिपोर्ट रखी गई.

 

Latest articles

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

जालोर: ग्रामीणों के बीच पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, पंसेरी में सुबह की सैर कर जाना जनता का हाल

जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने जालोर दौरे के दौरान अपने सहज...

भारत पर नजर उठाई तो जो अब तक नहीं हुआ, वह होकर रहेगा : राजनाथ सिंह

राजस्थान। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार...

More like this

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

जालोर: ग्रामीणों के बीच पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, पंसेरी में सुबह की सैर कर जाना जनता का हाल

जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने जालोर दौरे के दौरान अपने सहज...

भारत पर नजर उठाई तो जो अब तक नहीं हुआ, वह होकर रहेगा : राजनाथ सिंह

राजस्थान। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार...