19.5 C
London
Saturday, June 13, 2026
Homeराज्यउत्तर प्रदेश: मेरठ के सौरभ हत्याकांड से डरा युवक, पत्नी की उसके...

उत्तर प्रदेश: मेरठ के सौरभ हत्याकांड से डरा युवक, पत्नी की उसके प्रेमी विशाल कुमार से खुद ही करा दी शादी

Published on

संत कबीर नगर,

मेरठ के सौरभ हत्याकांड के बाद उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर जिले में एक पति ने इससे डरकर अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी से करवा दी. उसने यह फैसला अपनी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया, क्योंकि हाल ही में मेरठ में मुस्कान ने अपने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी जिसकी पूरे देश में चर्चा हो रही है.

रिपोर्ट के मुताबिक मामला धनघटा थाना क्षेत्र के कटर गांव का है. यहां रहने वाले बबलू ने अपनी पत्नी राधिका की शादी उसके प्रेमी विशाल कुमार से सोमवार को करा दी. बबलू पेशे से मजदूर है और दूसरे राज्य में काम करता है. उसने साल 2017 में गोरखपुर की रहने वाली राधिका से शादी की थी जिससे उसके दो बच्चे भी हैं.

स्थानीय लोगों के मुताबिक, राधिका पिछले डेढ़ साल से अपने ही गांव के विशाल के साथ प्रेम संबंध में थी. जब बबलू को इस बात की जानकारी मिली, तो उसने राधिका को संबंध खत्म करने के लिए कहा लेकिन राधिका ने मना कर दिया.

बबलू ने विवाद या झगड़ा करने के बजाय स्थिति को शांतिपूर्वक सुलझाने का रास्ता अपनाया. उसने खुद अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी से कराने का फैसला किया. सोमवार को वह राधिका और विशाल को लेकर धनघटा तहसील पहुंचा, जहां कानूनी कागजात तैयार किए गए. इसके बाद गांव के लोगों की मौजूदगी में मंदिर में दोनों की शादी करवा दी गई.

बबलू ने कहा, अपनी सुरक्षा के लिए किया फैसला
इसको लेकर बबलू ने कहा, ‘मैंने अपनी पत्नी को कई बार चेतावनी दी थी, लेकिन वह नहीं मानी, हाल ही में मेरठ में एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी थी और शव को ड्रम में छिपा दिया था. यह सब देखकर मुझे डर लगने लगा कि कहीं मेरे साथ भी ऐसा न हो जाए. इसलिए, मैंने खुद उनकी शादी करा दी ताकि हम दोनों ही शांति से रह सकें.’

बच्चों की जिम्मेदारी खुद उठाएगा बबलू
बबलू ने कहा कि वह अपने दोनों बच्चों की देखभाल खुद करेगा और अब राधिका और विशाल के जीवन में कोई हस्तक्षेप नहीं करेगा. इस पूरे मामले में जब शादी की वैधता पर सवाल उठाया गया, तो बबलू ने कहा कि शादी पूरी तरह से वैध है क्योंकि यह गांव वालों की मौजूदगी में हुई है और किसी भी परिजन को इससे कोई आपत्ति नहीं है.

Latest articles

मध्यप्रदेश में पटवारियों के ऑनलाइन होंगे आवेदन, अंतर-जिला स्थानांतरण की नई नीति जारी

भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के राजस्व विभाग ने पटवारियों के अंतर्जिला संविलियन (जिला परिवर्तन) के...

असम में एयरफोर्स का ट्रांसपोर्ट विमान क्रैश, पायलट समेत 5 की मौत, लैंडिंग के दौरान आग लगी

जोरहाट। असम में जोरहाट के रौरिया इंडियन एयरबेस पर शनिवार सुबह 10 बजे लैंडिंग...

वक्फ बोर्ड भारत छोड़ो’ अभियान के तहत राजधानी में रैली, पुतला दहन

भोपाल। राजधानी के बोर्ड ऑफिस चौराहे पर शुक्रवार को भारतीय गण वार्ता पार्टी (भगवा...

आंधी-बारिश का कहर: दीवार गिरने से तीन की मौत, ऑटो पलटने से महिला ने गंवाई जान

भोपाल। मध्य प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियों के बीच शुक्रवार को तेज आंधी और बारिश...

More like this

हैदराबाद इन्वेस्टर कनेक्ट में छत्तीसगढ़ को मिले 9,580 करोड़ के निवेश प्रस्ताव, 7,800 युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के रास्ते

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में औद्योगिक निवेश आकर्षित करने की दिशा में एक...

राजस्थान के किसानों को बड़ी राहत: सीएम भजनलाल शर्मा ने गेहूं खरीद की अवधि 19 जून तक बढ़ाई

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने प्रदेश के...

नीति आयोग की बैठक में भगवंत मान ने उठाए पंजाब के मुद्दे, स्पेशल कैटेगरी स्टेटस की मांग

नई दिल्ली। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने नीति आयोग की बैठक में राज्य...