10.7 C
London
Wednesday, December 10, 2025
Homeराज्यUP : मेरी नहीं हुई तो…, युवती की शादी हुई तय तो...

UP : मेरी नहीं हुई तो…, युवती की शादी हुई तय तो आपा खो बैठा एकतरफा आशिक, दिनहदाड़े कर दी हत्या

Published on

एटा

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने युवती की दिनदहाड़े हत्या कर दी और फरार हो गया। आरोपी कथित तौर पर युवती का एकतरफा आशिक था जो युवती की शादी तय होने से खफा था। ऐसे में उसने युवती को मौत के घाट उतार दिया। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

दोनों ने एक साथ दी थी इंटर की परीक्षा
पुलिस के मुताबिक मृतका की पहचान एटा के ही एक गांव की रहने वाली सपना के रूप में हुई है। जबकिआरोपी का नाम शिवम बताया जा रहा है। शिवम और सपना दोनों एक साथ पढ़ते थे। पिछले साल दोनों ने एक साथ इंटर की परीक्षा दी थी।

जानकारी अनुसार सपना इंटर की परीक्षा में पास हो गई। जबकि आरोपी शिवम फेल गया था। फेल होने के उसने पढ़ाई छोड़ दी। इधर, आरोपी की नीयत के बारे में जानने के बाद सपना को भी उसके घरवालों ने आगे नहीं पढ़ाया और उसकी शादी करके उसे विदा करवे का फैसला किया। खबर है कि सपना की शादी तय हो गई थी। इस बात को जानने के बाद आरोपी का सिर फिर गया। वो किसी भी तरह से युवती से शादी करना चाहता था।

हालांकि, जब वो नहीं मानी तो उसने उसकी हत्या कर दी और फरार हो गया। इधर, सरेरहा शव पड़े होनी की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के लिए स्वान दस्ते की भी मदद ली गई। स्वान दस्ते की मदद से पुलिस के आरोपी के घर तक पहुंच गई। हालांकि, पुलिस जब तक पहुंचती तब तक आरोपी फरार हो चुका था।

आरोपी के घर से पुलिस को एक कॉपी मिली, जिसमें लिखी बात पढ़कर वे दंग रह गए। कॉपी ने लिखा था कि अगर तू मेरी नहीं हुई तो किसी और की भी नहीं होने दूंगा। पुलिस की मानें को आरोपी ने कॉपी में लिख रखा था कि वह युवती की शादी किसी और के साथ नहीं होने देगा। कॉपी को पुलिस ने जब्त कर लिया।

आरोपी के कमरे से पुलिस को काफी कुछ मिला है। पुलिस ने आशंका जताई है कि हत्या के बाद आरोपी पहले अपने घर पर पहुंचा होगा। फिर यहां से वो कहीं और भागा होगा।

पूरी घटना के संबंध में सीओ जलेसर कृष्ण मुरारी ने कहा कि आरोपी के घर से एक कॉपी मिली है, जिसमें कुछ लिखा हुआ है। आरोपी की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि शव के गले पर बड़ा निशान है। हत्या कैसे की गई है इसका खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से ही हो पाएगा। शुरुआती जांच में ये बात सामने आई है कि एकतरफा प्यार के कारण हत्या की गई है।

Latest articles

अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस पर शहर में कार्यक्रम आज

भोपाल।अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस के अवसर पर 10 दिसंबर को विभिन्न संगठनों द्वारा शहर...

आठवीं की छात्रा और सातवीं के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

भोपाल।शहर में दो अलग-अलग स्थानों पर आठवीं कक्षा की एक छात्रा और सातवीं कक्षा...

बुजुर्ग समेत दो लोगों की सड़क हादसों में मौत

भोपाल।शहर में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक बुजुर्ग सहित दो लोगों की...

शातिर जालसाज़ों ने दर्जनों युवकों को लगाया लाखों का चूना

भोपाल।राजधानी में ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जिसमें शातिर जालसाज़ों ने...

More like this

खजुराहो में कैबिनेट बैठक : बुंदेलखंड विकास के लिए कई बड़े निर्णय

भोपाल ।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को खजुराहो के महाराजा छत्रसाल...

पन्ना नेशनल पार्क में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 10 नई कैंटर बसों को दिखाई हरी झंडी

पन्ना ।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार सुबह पन्ना नेशनल पार्क के मड़ला गेट...

ओरछा को विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल बनाने की तैयारी तेज, मुख्य सचिव अनुराग जैन ने किया व्यापक निरीक्षण

ओरछा/भोपाल।राज्य सरकार ने ऐतिहासिक नगरी ओरछा को विश्वस्तरीय पर्यटन गंतव्य के रूप में विकसित...