7.3 C
London
Sunday, December 14, 2025
Homeराज्ययूपी: BJP सांसद की पार्टी में 'मटन युद्ध'... बोटी की जगह ग्रेवी...

यूपी: BJP सांसद की पार्टी में ‘मटन युद्ध’… बोटी की जगह ग्रेवी देने पर भड़का युवक, जमकर चले लात-घूंसे

Published on

मिर्जापुर ,

यूपी के भदोही से बीजेपी सांसद विनोद बिंद के मिर्जापुर स्थित कार्यालय पर बीती रात मटन पार्टी रखी गई. इस कार्यक्रम में आसपास गांव के लगभग 250 लोग शामिल हुए. कार्यालय के अंदर जमीन पर बैठ कर लोग बकरे (मटन) की बोटी का आनंद ले रहे थे. सबकुछ सामान्य चल रहा था. लेकिन पार्टी में उस वक्त माहौल बदल गया, जब बीजेपी सांसद के ड्राइवर के भाई ने पार्टी में पहुंचे युवक को बोटी की जगह सिर्फ तरी (रसा) परोस दिया.

बस फिर क्या था, बोटी की जगह तरी यानी ग्रेवी मिलने पर युवक भड़क उठा. आरोप है कि उसने अपशब्द बोलते हुए आपत्ति जताई और जब परोसने वाले ने विरोध किया तो उसे जोरदार थप्पड़ जड़ दिया. इस घटना के बाद बवाल मच गया. देखते ही देखते सांसद जी के कार्यालय में चल रही पार्टी जंग का मैदान बन गई. यहां दो पक्षों में जमकर लात-घूंसे चले. मारपीट देख पंगत में बैठे लोग अपने-अपने पत्तल लेकर भाग खड़े हुए.

पूरा मामला मिर्जापुर के मझवां विधानसभा क्षेत्र के करसड़ा का है, जहां बीते दिन (14 नवंबर) भदोही सांसद विनोद बिंद के कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में दो पक्ष भिड़ गए. दोनों के बीच मारपीट और गाली-गलौज हुई. कुछ लोग चोटिल भी हुए. पूरे कार्यक्रम में भगदड़ वाली स्थिति उत्पन्न हो गई. बताया गया कि खाने में बोटी की जगह सिर्फ ग्रेवी देने के चलते विवाद हुआ था, जो बाद में हिंसक हो गया.

मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक, जब बवाल शुरू हुआ लोग पंगत में बैठकर मटन का लुत्फ उठा रहे थे. लेकिन मारपीट देख कई लोग वहां से खिसक लिए. कुछ तो हाथों में बोटी और रोटी लेकर घर जाते दिखाई दिए. बाद में किसी तरह से समझा-बुझा कर मामले को शांत करवाया गया. मारपीट के दौरान कुछ युवकों को चोट आने की खबर है.

वहीं, इस पूरी घटना पर बीजेपी सांसद के कार्यालय के प्रभारी उमाशंकर बिंद ने बताया कि रात में शराब के नशे में पड़ोसी गांव के कुछ लोग आपस मे भिड़ गए थे. यहां पर आपस में एक भोज का कार्यक्रम था जिसमें करीब ढाई सौ लोग आए थे. सब सुकून से खाना खाने के बाद अपने-अपने चले गए. स्थिति सामान्य है.

Latest articles

प्रदेश का सबसे बड़ा पत्रिका भोजपाल महोत्सव मेला, एक जनवरी तक रहेगा रोमांच,ये शमा है प्यार का किसी के इंतजार का से बांधा समां,...

भोपाल. राजधानी का भेल दशहरा मैदान शनिवार को सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गुलजार हो उठा।...

बीएचईएल ने हटाए अतिक्रमण

भोपाल lबी एच ई एल भोपाल के महाप्रबंधक (मा सं ) टीयू सिंह एवं...

प्रदेश का सबसे बड़ा पत्रिका भोजपाल महोत्सव मेला, एक जनवरी तक रहेगा रोमांच

महामहिम राज्यपाल ने किया भोजपाल महोत्सव मेले का भ्रमण, मेला अध्यक्ष के नेतृत्व में...

कांग्रेस का आरोप स्वास्थ्य विभाग में 943 करोड़ का कथित घोटाला, स्कूलों में बच्चों से श्रम और लैपटॉप योजना में फर्जीवाड़ा

भोपाल।मध्यप्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित संयुक्त पत्रकार वार्ता में पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह, विधायक...

More like this

सागर में नेशनल हाईवे 44 पर भीषण सड़क हादसा

सागर ।मध्यप्रदेश के सागर जिले में नेशनल हाईवे-44 पर मंगलवार की सुबह बड़ा हादसा...

राजस्थान के सीकर में दर्दनाक सड़क हादसा

राजस्थान ।राजस्थान के सीकर जिले में जयपुर–बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात दिल दहला...

खजुराहो में कैबिनेट बैठक : बुंदेलखंड विकास के लिए कई बड़े निर्णय

भोपाल ।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को खजुराहो के महाराजा छत्रसाल...