6.8 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeराज्यUP: चप्पल पर थूक फेंककर चटवाया, मिर्जापुर में कर्ज नहीं चुकाने पर...

UP: चप्पल पर थूक फेंककर चटवाया, मिर्जापुर में कर्ज नहीं चुकाने पर अमानवीय सजा

Published on

मिर्जापुर,

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें शख्स से चप्पल पर थूक चटवाया जा रहा है. यह घटना कर्ज वसूली से जुड़ी हुई है.युवक द्वारा लिया गया कर्ज नहीं चुकाने पर उसे ये अमानवीय सजा दी गई. जानकारी के मुताबिक यह वीडियो करीब तीन महीने पुराना है और अदलहाट थाने के इमिलया चट्टी इलाके का है. दरअसल यहां 9 अप्रैल 2023 को बिजली बिल सही करवाने के लिए शख्स ने सनोज कनौजिया नाम के शख्स से 8 हजार रुपये का कर्ज लिया था.

बिजली विभाग में प्राइवेट नौकरी करने वाला शख्स कर्ज वापस नहीं कर पा रहा था और इसके लिए सनोज कनौजिया उस पर दबाव बना रहा था. जब वो शख्स कर्ज वापस नहीं दे पाया तो सनोज कन्नौजिया ने चप्पल पर थूक चटवाया. वहीं वीडियो वायरल होने के बाद अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस मामले में तीन महीने पहले ही केस दर्ज कर अभियुक्त को जेल भेज दिया गया था.

सीधी में शख्स के ऊपर कर दिया पेशाब
बता दें कि अभी हाल ही में मध्य प्रदेश के सीधी में एक ऐसा ही शर्मनाक मामला सामने आया था. एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें युवक अपने सामने बैठे शख्स पर पेशाब कर रहा है. इस शर्मनाक और अमानवीय दृश्य को देख हर कोई विचलित हो गया था. यह घटना सीधी जिले के कुबरी गांव की है. पीड़ित की पहचान आदिवासी समुदाय के दशमत रावत के रूप में हुई थी. वहीं आरोपी का नाम प्रवेश शुक्ला है.

इस शर्मनाक घटना का वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो मध्य प्रदेश सरकार भी तुरंत एक्शन में आ गई. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मामले का संज्ञान लिया. पुलिस-प्रशासन को आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए.

इसके बाद पुलिस ने पेशाब कांड के आरोपी प्रवेश शुक्ला के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे आनन-फानन में गिरफ्तार कर लिया. आरोपी के खिलाफ अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) (SC/ST Act)अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया. उस पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत भी कार्रवाई हुई. प्रशासन ने गांव में बने शुक्ला के घर का अवैध हिस्सा भी बुलडोजर चलाकर ढहा दिया था.

Latest articles

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

जालोर: ग्रामीणों के बीच पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, पंसेरी में सुबह की सैर कर जाना जनता का हाल

जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने जालोर दौरे के दौरान अपने सहज...

भारत पर नजर उठाई तो जो अब तक नहीं हुआ, वह होकर रहेगा : राजनाथ सिंह

राजस्थान। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार...

More like this