16.4 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeराज्यUP : जौनपुर में छात्राओं को हिजाब उतारने को कहा तो छोड़...

UP : जौनपुर में छात्राओं को हिजाब उतारने को कहा तो छोड़ दी यूपी बोर्ड की परीक्षा

Published on

जौनपुर

प्रदेशभर में यूपी बोर्ड की परीक्षा सोमवार से शुरू हो गई है। मंगलवार को जौनपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। माध्‍यमिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित हाईस्‍कूल की परीक्षा देने पहुंचीं छात्राओं को जब हिजाब (बुर्का) उतारने के लिए कहा गया तो साफ इनकार कर दिया। हिजाब पहनकर प्रवेश नहीं मिलने पर चार छात्राएं बिना परीक्षा दिए ही परिजनों के साथ घर लौट गईं। यह मामला सोशल मीडिया पर गरमाया हुआ है।

जानकारी के अनुसार, जौनपुर के खेतासराय स्थित मॉर्डन कॉन्‍वेंट स्‍कूल की दसवीं की छात्राएं सर्वोदय इंटर कॉलेज खुदौली केंद्र पर परीक्षा देने पहुंची थीं। यहां परीक्षार्थियों की जांच के क्रम में हिजाब पहन कर आईं छात्राओं को गेट पर ही रोक हिजाब उतारकर केंद्र के अंदर जाने के लिए बोला गया। इस पर उन्‍होंने ऐसा करने से इनकार कर दिया। साथ रहे एक छात्रा के परिजन ने गेट पर खड़े टीचर से कहा कि लेडीज टीचर से बच्चियों की चेकिंग करा हिजाब में ही जाने दीजिए, लेकिन टीचर इसके लिए नहीं माने। कुछ देर तक बहसबाजी के बाद चारों छात्राएं परीक्षा दिए बिना ही घर लौट गईं।

नियमों का पालन कराया जा रहा है- केंद्र व्यवस्थापक
केंद्र व्‍यवस्‍थापक दिनेश चंद्र गुप्‍ता का कहना है कि बोर्ड परीक्षा के दौरान परीक्षा कक्ष में जाने से पहले नियमों का पालन कराया जा रहा था। छात्राओं की चेकिंग महिला अध्यापकों द्वारा की जा रही थी। छात्राओं ने हिजाब पहन रखा था। प्रवेश पत्र मिलान के लिए हिजाब उतारने को कहा गया। इस पर चार छात्राओं ने नियमों का पालन करने से इनकार कर दिया और वापस चली गईं।

Latest articles

चाय पीने के तुरंत बाद पानी पीना सेहत के लिए हो सकता है खतरनाक

चाय पीने के तुरंत बाद पानी न पीने की सलाह दी जाती है। इसके...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...