6.7 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeराज्यUP: महिला से पुलिसवाले ने की अश्लील चैट ! सच्चाई जान हो...

UP: महिला से पुलिसवाले ने की अश्लील चैट ! सच्चाई जान हो जाएंगे हैरान

Published on

कानपुर,

उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में एक यूट्यूब चैनल बनाकर लोगों से ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. ठग ने इस बार सिपाही को अपना निशाना बनाया था जिसके बाद वो पुलिस के हत्थे चढ़ गया.आरोपी ने सिपाही का फर्जी नंबर और फर्जी व्हाट्सएप चैट बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था. उस चैट में सिपाही को महिला से अश्लील चैट करते हुए दिखाया गया था. सिपाही का कथित चैट वायरल होने पर एसपी ने तत्काल प्रभाव से थाने में तैनात सिपाही को सस्पेंड कर दिया था और मामले की पूरी जांच सीओ को करने का आदेश दिया था.

जांच के बाद सच्चाई आई सामने
सीओ ने पूरे मामले की जब जांच की तो पता चला कि एक युवक और उसका गैंग यूट्यूब चैनल के माध्यम से लोगों को फंसा कर उनसे ठगी और पैसों की वसूली करता है. पुलिस ने उस युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. उसके अन्य साथियों की तलाश भी हो रही है.दरअसल गुरुवार को भोगनीपुर कोतवाली में तैनात एक सिपाही के मोबाइल नंबर से महिला का चैट वायरल हुआ था. उस चैट में सिपाही को कथित रूप से महिला से अश्लील चैट करते हुए दिखाया गया था.

सिपाही हुआ था सस्पेंड
उस वायरल चैट की जब जांच की गई तो पता लगा, जिस मोबाइल नंबर से चैट वायरल हुआ था, वो आरक्षी लाइक सिंह का है. मामले की गंभीरता को समझते हुए एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने तत्काल प्रभाव से उस सिपाही को सस्पेंड कर दिया था.इसके बाद पूरे मामले की जांच सीओ भोगनीपुर तनु उपाध्याय को सौंपी थी. सीओ भोगनीपुर तनु उपाध्याय ने जब मामले की जांच की तो सच सामने आया जिसे जानकर सभी हैरान रह गए. फर्जी चैट बनाकर लोगों से ठगी करने वाले आरोपी का नाम अभिषेक द्विवेदी है.

अपने साथियों के साथ मिलकर ठगी करता था यूट्यूबर
वह अपने साथियों के साथ मिलकर एक यूट्यूब चैनल चलाकर लोगों को ठगी का शिकार बनाता है. उसने पुलिस को पूछताछ में बताया कि उसने एक फर्जी नंबर से व्हाट्सएप चैट बनाया. उस चैट में दिखाया है कि भोगनीपुर कोतवाली में तैनात सिपाही ने एक महिला से अश्लील चैट की है. इसके बाद उस चैट का स्क्रीन शॉट लेकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. इस पूरे मामले में जब जांच की गई तो पता चला कि यह गिरोह लोगों को ऐसे ही अपना शिकार बनाता है और व्हाट्सएप के माध्यम से ठगी करता है.

इसको लेकर एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि यह युवक एक यूट्यूब चैनल चलाता है इसके अन्य सदस्य भी साथ हैं. ये थाने के आसपास घूमते रहते हैं. किसी बात को लेकर सिपाही से इनकी कहासुनी हुई थी इसी का बदला लेने के लिए आरोपी युवक ने फर्जी व्हाट्सएप पर चैट बनाकर वायरल कर दिया.

Latest articles

पेट्रोल-डीजल ₹3-3 महंगे हुए, नई कीमतें लागू, सीएनजी भी हुई महंगी

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल 3-3 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। दिल्ली...

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

जालोर: ग्रामीणों के बीच पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, पंसेरी में सुबह की सैर कर जाना जनता का हाल

जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने जालोर दौरे के दौरान अपने सहज...

More like this

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

जालोर: ग्रामीणों के बीच पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, पंसेरी में सुबह की सैर कर जाना जनता का हाल

जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने जालोर दौरे के दौरान अपने सहज...

भारत पर नजर उठाई तो जो अब तक नहीं हुआ, वह होकर रहेगा : राजनाथ सिंह

राजस्थान। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार...