8.6 C
London
Thursday, December 11, 2025
Homeराज्ययूपी : कमरे में चीखती-चिल्लाती और तड़पती रही पत्नी, पति ने गला...

यूपी : कमरे में चीखती-चिल्लाती और तड़पती रही पत्नी, पति ने गला घोंटकर मार डाला, बाहर खड़ी पुलिस देखती रह गई

Published on

देवरिया ,

यूपी के देवरिया में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां पुलिस के सामने ही एक पति ने अपनी पत्नी की गला घोंट कर हत्या कर दी. कमरे के अंदर पत्नी चीखती-चिल्लाती और तड़पती रही, लेकिन बाहर खड़ी पुलिस मूकदर्शक बनी रही. पत्नी की हत्या करने के बाद पति ने शव को बाहर लाकर पुलिस के सामने पटक दिया और सरेंडर कर दिया. इस घटना को लेकर परिजनों और गांववालों में पुलिस के प्रति भारी रोष है. उनका कहना है कि यदि समय रहते पुलिस एक्शन लेती तो महिला की जान बच जाती.

दरअसल, पूरा मामला गुरुवार की शाम थाना गौरीबाजार क्षेत्र का है जहां पति द्वारा मारपीट व प्रताड़ित करने की सूचना पर PRV 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी. बताया जा रहा है कि जिस वक्त पुलिस घर पहुंची पति कमरे के अंदर पत्नी का गला घोंट रहा था.पुलिस के सामने महिला बचाओ-बचाओ चिल्लाती रही और पुलिस से दरवाजा खोलकर उसे बचाने की गुहार लगाती रही लेकिन पुलिस मूकदर्शक बनी रही.

वहीं, कमरे से पति यही कहता रहा कि बस दो मिनट में खोल रहे हैं, रुक जाओ. यह कहते-कहते उसने 20 से 25 मिनट बिता दिए और पत्नी की हत्या करने के बाद ही दरवाजा खोला. फिर लाश को कमरे से लाकर पुलिस के सामने बाहर पटक दिया और खुद को पुलिस के हवाले कर दिया. यह देख परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो उठे. उनका कहना था कि पुलिस दरवाजा तोड़कर महिला की जान बचा सकती थी लेकिन वह मूकदर्शक बनकर दरवाजे के बाहर खड़ी रही.

जब घटना की सूचना पर एडिशनल एसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी मौके पर पहुंचे तो ग्रामीणों ने PRV 112 के पुलिसकर्मियों की कार्यप्रणाली के बारे में शिकायत की. वहीं, मामले में एडिशनल एसपी ने बताया कि पारिवारिक कलह के चलते पति ने पत्नी की घर में ही हत्या कर दी है, अभियोग पंजीकृत कर आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है. आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है. PRV 112 के कर्मियों की भी जांच की जाएगी.

पत्नी चीखती रही, पति ने घोंट दिया गला, पुलिस खड़ी रही
आपको बता दें कि थाना गौरीबाजार क्षेत्र अंतर्गत रणजीत श्रीवास्तव (30) की लगभग 6 वर्ष पूर्व सोनम श्रीवास्तव(26)से शादी हुई थी, दोनों का एक चार वर्ष का बेटा है. रणजीत पिता के साथ परिवार लेकर गोरखपुर में रहता था, तीन दिन पूर्व पत्नी के संग देवरिया आया था. आरोप है कि रणजीत आए दिन पत्नी से मारपीट करता था. बीती शाम को भी जब रणजीत ने सोनम की पिटाई की तो वह किसी तरह घर से भागी व बगल के रहने वाले दिनेश मिश्रा से जान बचाने की गुहार लगाई. दिनेश ने फौरन डायल 112 पर पुलिस से सहायता मांगी.

इस दौरान रणजीत मौके पर पहुंच गया और मना कर पत्नी सोनम को घर ले आया. लेकिन उसने कमरा बंद कर फिर से उसे पीटना शुरू कर दिया. इधर पुलिस और ग्रामीण दरवाजे पर जमा हो गए लेकिन रणजीत ने पत्नी की हत्या करने के बाद ही दरवाजा खोला. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने ना खुद दरवाजा तोड़ा ना हमे कुछ करने दिया, जिसकी वजह से महिला की जान चली गई.

Latest articles

बीएचईएल भोपाल में नव–पदोन्नत अधिकारियों के लिए छह दिवसीय कार्यक्रम का समापन

भेल भोपाल।बीएचईएल में जून 2025 के दौरान नव–पदोन्नत सहायक अभियंता और सहायक अधिकारी वर्ग...

बीएचईएल में ईडी :भोपाल से बने उपाध्याय,झांसी से सिद्दीकी—बेहतर परफारमेंस वालों को मिला मौका

भोपाल ।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड भेल महारत्न कंपनी में महाप्रबंधक से ईडी पद के...

लोकसभा में रविशंकर प्रसाद बोले—चुनाव आयोग को एसआईएफआर का पूरा अधिकार,

नई दिल्ली ।संसद के शीतकालीन सत्र के आठवें दिन लोकसभा में चुनाव सुधारों को...

भिंड में टूटी पुलिया से ट्रैक्टर नदी में गिरा, 3 किसानों की मौत

भिंड ।मध्यप्रदेश के भिंड जिले में देर रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जब...

More like this

सागर में नेशनल हाईवे 44 पर भीषण सड़क हादसा

सागर ।मध्यप्रदेश के सागर जिले में नेशनल हाईवे-44 पर मंगलवार की सुबह बड़ा हादसा...

राजस्थान के सीकर में दर्दनाक सड़क हादसा

राजस्थान ।राजस्थान के सीकर जिले में जयपुर–बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात दिल दहला...

खजुराहो में कैबिनेट बैठक : बुंदेलखंड विकास के लिए कई बड़े निर्णय

भोपाल ।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को खजुराहो के महाराजा छत्रसाल...