7.1 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeराज्यEVM पर बवाल, कांग्रेस उम्मीदवार ने काउंटिंग सेंटर पर सुसाइड की कोशिश...

EVM पर बवाल, कांग्रेस उम्मीदवार ने काउंटिंग सेंटर पर सुसाइड की कोशिश की

Published on

गांधीधाम,

गुजरात में विधानसभा चुनाव के नतीजे आ रहे हैं। बीजेपी 150 सीटों पर भारी मर्जिन से आगे है और बंपर जीत की ओर बढ़ रही है। सबसे ज्यादा नुकसान कांग्रेस को हुआ है। जो सीटें गुजरात के 2017 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के पास थीं, वे भी फिसल रही हैं। ऐसे में कांग्रेस ने हंगामा करना शुरू कर दिया है। गांधीधाम से कांग्रेस के प्रत्याशी भरत सोलंकी ने काउंटिंग स्टेशन में भी आत्महत्या करने की कोशिश की। उन्होंने ईवीएम में बड़बड़ी का आरोप लगाया। वहीं एक अन्य प्रत्याशी ने कांग्रेस की हार का ठीकरा आम आदमी पार्टी पर फोड़ा है।भरत सोलंकी ने EVM में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए काउंटिंग स्टेशन पर हंगामा किया। उन्होंने अपने गले में फंदा बांधते हुए सुसाइड करने की कोशिश की। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने उन्हें रोका।

‘आप की वजह से हारी कांग्रेस’
गुजरात के धोराजी में ललित वसोया ने अपनी हार मानते हुए हार का ठीकरा आप पर फोड़ा। ललित वसोया ने कहा कि आम आदमी पार्टी मेरी सीट पर कांग्रेस को टक्कर दे रही है। स्पष्ट कहूं तो मैं धोराजी-उपलेटा सीट आम आदमी पार्टी की वजह से हार रहा हूं। आम आदमी पार्टी कांग्रेस पार्टी को नुकसान पहुंचा रही है। कांग्रेस और आप के बीच गठबंधन का कोई सवाल ही नहीं है। आम आदमी पार्टी बीजेपी के इशारे पर कांग्रेस को नुकसान पहुंचाने के लिए चुनाव लड़ने आई है।

गुजरात में बीजेपी प्रचंड जीत की ओऱ
गुजरात विधानसभा चुनाव में बीजेपी प्रचंड जीत की ओर बढ़ रही है. अब तक के रुझानों में बीजेपी ने 150 से ज्यादा सीटों पर बढ़त बनाई हुई है. जबकि कांग्रेस 17 सीटों पर आगे है. आम आदमी पार्टी 6 सीटों पर आगे है, जबकि अन्य 4 सीटों पर आगे है.

Latest articles

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

जालोर: ग्रामीणों के बीच पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, पंसेरी में सुबह की सैर कर जाना जनता का हाल

जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने जालोर दौरे के दौरान अपने सहज...

भारत पर नजर उठाई तो जो अब तक नहीं हुआ, वह होकर रहेगा : राजनाथ सिंह

राजस्थान। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार...

More like this