15 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयभारत में नेपाली पीएम की पूजा पर बवाल, पुराने दोस्त ने पूछा-...

भारत में नेपाली पीएम की पूजा पर बवाल, पुराने दोस्त ने पूछा- हम कहां जा रहे? ‘सेक्युलर’ प्रचंड का करारा जवाब

Published on

काठमांडू

नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड भारत की चार दिवसीय यात्रा पर आए थे। इस दौरान उन्होंने उज्जैन में महाकाल के दर्शन किए और मंदिर में पूजा की जिस पर नेपाल में घमासान मचा हुआ है। मंदिर से सामने आई प्रचंड की फोटो ने नेपाल में कुछ लोगों को नाराज कर दिया है। वहीं समर्थक अपने नेता का बचाव कर रहे हैं। नेपाली मीडिया ने लिखा, ‘प्रचंड ने कभी भी पशुपतिनाथ मंदिर में विशेष पूजा नहीं की लेकिन शुक्रवार को उन्हें भारत के महाकालेश्वर मंदिर में गेरुआ वस्त्र पहने देखा गया।’

प्रचंड के इस कदम की उनके पूर्व सहयोगी और नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. बाबूराम भट्टराई ने आलोचना की है। डॉ. बाबूराम भट्टराई ने कम्युनिस्टों से किनारा कर नेपाल समाजवादी पार्टी की शुरुआत की थी। सोशल मीडिया पर महाकालेश्वर मंदिर में पूजा करते प्रचंड की एक फोटो शेयर करते हुए उन्होंने पूछा, ‘हम कहां जा रहे हैं? देश कहां जा रहा है?’ नेपाली पीएम प्रचंड ने खुद इस पूरे मामले पर सफाई दी है।

‘मंदिर में दर्शन सांस्कृतिक कूटनीति’
अपने बयान में उन्होंने कहा कि भारत यात्रा के दौरान उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना करना सिर्फ सांस्कृतिक कूटनीति का एक प्रतीक था। नेपाल वापस लौटे प्रचंड ने त्रिभुवन एयरपोर्ट पर एक प्रेस मीटिंग में कहा, ‘यह एक प्रोटोकॉल है कि मुख्य अतिथि महाकालेश्वर मंदिर में गेरुआ वस्त्र पहनते हैं। हम इसे सांस्कृतिक कूटनीति के रूप में क्यों नहीं ले सकते हैं?’ उन्होंने कहा कि धर्मनिरपेक्षता के नाम पर किसी को धर्म के खिलाफ नहीं होना चाहिए।

‘मैं बचपन से सेक्युलर लेकिन…’
प्रचंड ने कहा, ‘मैं बचपन से ही धर्मनिरपेक्ष रहा हूं लेकिन धर्मनिरपेक्षता का मतलब धर्म के खिलाफ जाना नहीं है। शासन को सभी धर्मों के साथ समान व्यवहार करना चाहिए। इसे एक विशेष धर्म का समर्थन और दूसरे की उपेक्षा नहीं करनी चाहिए। मैं सिर्फ कम्युनिस्ट ही नहीं बल्कि एक प्रधानमंत्री भी हूं। सभी को साथ लाना चाहिए। सभी धर्मों और समुदायों का सम्मान करना हम सभी की जिम्मेदारी है।’

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...