7.1 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeराज्यउत्तर प्रदेश : सरकारी नौकरी के नाम पर ठगे 11 लाख, वापस...

उत्तर प्रदेश : सरकारी नौकरी के नाम पर ठगे 11 लाख, वापस मांगने पर दी धमकी; परेशान युवक फांसी पर लटका

Published on

कानपुर ,

उत्तर प्रदेश में ठग सोशल मीडिया को अपना हथियार बनाकर सरकारी नौकरी के नाम पर लोगों से ठगी कर रहे हैं. अपने साथ ठगी होने का एहसास होने पर लोग जान तक दे देते हैं. एक ऐसा ही मामला उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात से सामने आया है, जहां पर सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर ठगों ने सोशल मीडिया पर अपना जाल बिछाया और मथुरा के युवक से 11 लाख रुपए ठग लिए. युवक को जब अपने साथ ठगी का अहसास हुआ तो उसने पैसे मांगे लेकिन उसे मारपीट कर भगा दिया और जान से मारने की धमकी दी गई. परेशान होकर युवक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी.

मामला भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के पुखरायां कस्बे का है. जहां पर एक निर्माणाधीन बिल्डिंग में एक युवक का शव फांसी पर लटकता मिला. सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब जांच पड़ताल की तो युवक की जेब से पुलिस को उसका आधार कार्ड और एक सुसाइड नोट मिला. आधारकार्ड में युवक का नाम चंदन सिंह निवासी मथुरा थाना मथा लिखा हुआ था. पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है.

मृतक की जेब से मिले सुसाइड लेटर में 7 जुलाई 23 की तारीख लिखी हुई थी. साथ ही लिखा था- सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर इरफान, राजू खान और उसके अन्य साथियों ने मुझसे 11 लाख रुपए ठग लिए हैं. यह सभी लोग गुजैनी के तात्या टोपे नगर फेस-1 में रहते हैं, जो इसी तरह लोगों को सोशल मीडिया के जरिए फंसाकर लूटते हैं.

पीड़ित ने खुदकुशी के पहले छोड़े पत्र में जिक्र किया कि नौकरी के लिए सोने की गहने बेचकर आरोपियों को पैसे दिए थे. मेरी मौत के ज़िम्मेदार यही लोग हैं. इन लोगों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए.जांच में पुलिस को पता चला की झांसी- कानपुर पुखरायां बाईपास पर सैनिक मैरिज हॉल में इन लोगों ने आफिस खोल रखा है और फेसबुक से लोगों को फंसाते हैं. युवक के फांसी लगाने की जानकारी होने पर सभी मौके से फरार हैं. पुलिस ने मृतक को शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच कर रही है.

इस मामले में एडिशनल एसपी राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि भोगनीपुर कोतवाली के पुखरायां में एक निर्माणाधीन बिल्डिंग में मथुरा थाना माठ निवासी चंदन सिंह का शव फांसी पर लटका मिला है. उसकी जेब से आधारकार्ड और एक लेटर मिला है.लेटर में आरोप लिखा है कि नौकरी के नाम पर उससे 11 लाख रुपए ठग लिए. फेसबुक से आरोपियों ने नौकरी दिलाने के नाम पर चंदन से संपर्क किया था. फिलहाल जांच की जा रही है. फोरेंसिक टीम जांच कर रही आगे की कार्रवाई करने में जुटी है.

Latest articles

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

जालोर: ग्रामीणों के बीच पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, पंसेरी में सुबह की सैर कर जाना जनता का हाल

जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने जालोर दौरे के दौरान अपने सहज...

भारत पर नजर उठाई तो जो अब तक नहीं हुआ, वह होकर रहेगा : राजनाथ सिंह

राजस्थान। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार...

More like this

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

जालोर: ग्रामीणों के बीच पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, पंसेरी में सुबह की सैर कर जाना जनता का हाल

जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने जालोर दौरे के दौरान अपने सहज...

भारत पर नजर उठाई तो जो अब तक नहीं हुआ, वह होकर रहेगा : राजनाथ सिंह

राजस्थान। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार...