7.1 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeराज्यउत्तर प्रदेश : हाथ नहीं कांपे! इटावा में रिटायर्ड CMO के बेटे...

उत्तर प्रदेश : हाथ नहीं कांपे! इटावा में रिटायर्ड CMO के बेटे ने सगी बहन और भांजी को उतारा मौत के घाट

Published on

इटावा ,

उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में एक रिटायर्ड सीएमओ के घर पर गोलियों की आवाज से मोहल्ला दहशत में आ गया. घटनास्थल पर पहुंचकर जब देखा गया तो पता चला कि रिटायर्ड सीएमओ के बेटे ने अपनी बहन और भांजी की गोली मारकर हत्या कर दी है. उसने बहनोई पर भी जानलेवा हमला किया था, गनीमत रही कि उनकी जान बच गई. जिसके बाद सूचना पाकर आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम के साथ जांच-पड़ताल में जुट गई. मामला थाना फ्रेंड्स कालोनी क्षेत्र का है.

मामले में रिटायर्ड सीएमओ लवकुश सिंह ने बताया कि कुछ वर्ष पहले उनकी पत्नी का देहांत हो चुका है. उनका एक ही बेटा हर्षवर्धन चौहान है. उसी ने वारदात को अंजाम दिया है. देखभाल के लिए बेटी और नातिन घर में साथ रहती थी. बेटा इस बात से हर्षवर्धन नाराज था. संपत्ति में बंटवारे को लेकर वह चिढ़ा हुआ था. इसी कारण उसने अपनी 40 वर्षीय बहन ज्योति और 3 साल की भांजी ताशु की गोली मारकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया.

हालांकि, बाद में पुलिस ने उसे पकड़ लिया. उससे पूछताछ की जा रही है. पुलिस के मुताबिक, हत्या संपत्ति विवाद और घरेलू कलह में अंजाम दी गई है. फिलहाल, हत्यारोपी को हिरासत में ले लिया गया है. मामला दर्ज कर जांच की जा रही है. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने बताया कि रिटायर्ड सीएमओ के दो बेटी और एक बेटा है. उन्होंने अपनी प्रॉपर्टी का बंटवारा बेटियों में भी किया है, जिससे बेटा नाराज था. इस कारण उसने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर अपनी बहन और भांजे की गोली मारकर हत्या कर दी. बहन की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी और भांजी की अस्पताल में इलाज के दौरान मृत्यु हुई.

हत्या की वारदात करने वाले मुख्य आरोपी हर्षवर्धन को गिरफ्तार कर लिया गया है. उसके दो अन्य साथी अभी फरार हैं. उनको भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा. प्रॉपर्टी को लेकर पहले से भी सिविल सूट चल रहा था, लेकिन इसी बीच गोली कांड हो गया.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this