8.9 C
London
Wednesday, March 4, 2026
Homeराज्यउत्तर प्रदेश : 'महिलाओं के बीच क्यों नाच रहे हो? मत नाचो.....',...

उत्तर प्रदेश : ‘महिलाओं के बीच क्यों नाच रहे हो? मत नाचो…..’, गुस्साए दबंग ने किसान को मार डाला,

Published on

बांदा,

उत्तर प्रदेश के बांदा में महिलाओं के बीच नाचने से मना करने पर दबंग ने किसान की फरसे से काटकर हत्या कर दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस अधिकारी का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है.

मामला कमासिन थाना क्षेत्र के एक कस्बे का है. यहां के रहने वाले राधेश्याम (52) खेतीबाड़ी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे. मृतक के परिजनों ने बताया कि रविवार देर रात वह खेतों पर गए थे. तभी गांव के ही शिवपूजन ने फरसे से सिर पर कई वार कर उनकी हत्या कर दी. हत्या की वजह यह थी कि आरोपी एक साल पहले शराब के नशे में महिलाओं के बीच नाच रहा था.

इसी बात को लेकर मृतक और गांव के तमाम लोगों ने शिवपूजन को रोककर कहा कि तुम महिलाओं के बीच क्यों नाच रहे हो? मत नाचो. शिवपूजन ने उससे रंजिश रखी और मारने की धमकी दी. मौका मिलते ही उसने राधेश्याम की हत्या कर दी. पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

मामले में DSP ने कही ये बात
डीएसपी सौरभ सिंह ने बताया कि कमासिन थाना क्षेत्र के कस्बे में राधेश्याम वर्मा अपने घर से खेतों में लगे ट्यूबवेल पर जा रहे थे, तभी उनके पड़ोसी शिवपूजन वर्मा ने पीछे से उन पर फरसे से हमला कर दिया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. परिजनों की ओर से मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. आरोपी को आला कत्ल के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

कैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

भोपाल राजधानी के कमला नगर इलाके में कैमरे किराए पर देने वाले युवक के साथ...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

होली से पहले भोपाल में प्रशासन सख्त: पुराने शहर के मावा भंडारों और डेयरियों पर ताबड़ तोड़ छापे

भोपाल होली के त्योहार से पहले राजधानी में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ा...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...