4.8 C
London
Monday, January 12, 2026
Homeराज्यVIDEO: भारत जोड़ो यात्रा के बीच राहुल गांधी ने लगाई रेस, डांडिया...

VIDEO: भारत जोड़ो यात्रा के बीच राहुल गांधी ने लगाई रेस, डांडिया डांस भी किया

Published on

नई दिल्ली

कांग्रेस की कन्याकुमारी से कश्मीर तक की भारत जोड़ो यात्रा का पड़ाव इस वक्त तेलंगाना में है। यात्रा के दौरान राहुल गांधी के अलग-अलग रंग नजर आ रहे हैं। उनका युवाओं के साथ रेस लगाता एक वीडियो सामने आया। एक मिनट लंबे वीडियो में पहले राहुल युवाओं से कहते हैं-रेस लगाओगे और इतना कहते ही दौड़ पड़ते हैं। वीडियो पर लोग रिएक्शन दे रहे हैं। 52 बसंत पार कर चुके राहुल गांधी की फिटनेस की तारीफ कर रहे हैं।

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी एक नया वीडियो सामने आया है। रविवार सुबह तेलंगाना के गोलापल्ली में राहुल गांधी यात्रा के दौरान युवाओं के साथ रेस लगाते हुए नजर आ रहे हैं। एक मिनट लंबे वीडियो में राहुल सभी को पीछे छोड़ देते हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायर हो रहा है। लोग राहुल गांधी की फिटनेस की तारीफ कर रहे हैं। कह रहे हैं कि 52 साल की उम्र में भी राहुल गांधी की हेल्थ काबिले-तारीफ है।

क्या कहा राहुल ने
भीड़ के बीच में चलते हुए राहुल गांधी पूछते हैं: “रेस लगाओगे?” फिर 52 वर्षीय नेता दूसरों को पीछे छोड़ते हुए भागते नजर आते हैं। सिर्फ लड़के ही नहीं बल्कि भीड़ के अन्य लोग भी उनके साथ दौड़ रहे हैं। लड़कों को अपने साथ पकड़ने देने के लिए राहुल गांधी फिर धीमे हो जाते हैं। भीड़ में बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी भी हैं।

सामूहिक नृत्य प्रदर्शन में शामिल हुए राहुल
कुछ ही समय बाद, राहुल गांधी और जयराम रमेश सामूहिक नृत्य प्रदर्शन के लिए कुछ लोगों के साथ शामिल हुए। उन्हें डंडिया के साथ नाचते हुए देखा जा सकता है। राहुल का यह वीडियो आदिवासी नृत्य प्रदर्शन के एक दिन बाद सामने आया है। गौरतलब है कि भारत जोड़ो यात्रा कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु को कवर करते हुए तेलंगाना में चल रही है। जल्द ही यात्रा महाराष्ट्र में प्रवेश करेगी जहां पूर्व केंद्रीय मंत्री और एनसीपी नेता शरद पवार इसकी मेजबानी करेंगे।

Latest articles

भेल में एससी—एसटी उद्यमिता को बढ़ावा देने वेंडर डेवलपमेंट सेशन आयोजित

भेल भोपाल।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड , भोपाल द्वारा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (एससी—एसटी)...

भोजपुर महादेव मंदिर में शिव पूजन एवं ओंकार जाप

भोजपुर ।रायसेन जिले के ऐतिहासिक एवं विश्वविख्यात भोजपुर महादेव मंदिर में भगवान शिव का...

गुड़ी पड़वा एवं धनक जयंती चल समारोह के रूप में मनाने का निर्णय

भोपाल।धानुक समाज विकास संघ भारत, भोपाल द्वारा हनुमान मंदिर, करोंद में नव वर्ष एवं...

मकर संक्रांति से पूर्व दादाजी धाम मंदिर में भक्तों ने किया सामूहिक श्रमदान

भोपाल।मकर संक्रांति पर्व के पावन अवसर से पूर्व रायसेन रोड स्थित जागृत एवं दर्शनीय...

More like this

दूषित पेयजल से 21 मौतों के विरोध में इंदौर में कांग्रेस की ‘न्याय यात्रा’, उमड़ा जनसैलाब

इंदौर।भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पेयजल के कारण 21 निर्दोष नागरिकों की मौत और हजारों...

इंदौर में दूषित पेयजल से मौतों का सिलसिला जारी, मसीह समाज प्रदेश अध्यक्ष ने उठाए सवाल

इंदौर।मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में दूषित पेयजल से लगातार मौतों की खबरें सामने...

भाजपा नेता संगीत सोम को बांग्लादेश से धमकी

इंदौर।भारतीय जनता पार्टी की नेत्री एवं पूर्व पार्षद संगीत सोम को बांग्लादेश से जान...