14.3 C
London
Monday, December 8, 2025
Homeराज्यहाथों में तीर धनुष लेकर हसदेव को बचाने उतरे ग्रामीण, 600 पेड़ों...

हाथों में तीर धनुष लेकर हसदेव को बचाने उतरे ग्रामीण, 600 पेड़ों की कटाई से कई गांवों में तनाव, राहुल गांधी ने कही बड़ी बात

Published on

सरगुजा

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के हसदेव जंगल को लेकर एक बार फिर से तनाव की स्थिति हो गई है। उदयपुर विकासखंड के ग्राम साल्ही और आस-पास के अन्य ग्रामों के साथ-साथ सूरजपुर जिले के जनार्दनपुर में परसा कोल खदान परियोजना में पेड़ों की कटाई हो रही थी। जिसके विरोध में पुलिसकर्मी और ग्रामीण आमने सामने आ गए हैं। गुरुवार सुबह सैकड़ों पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में इन क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर पेड़ों की कटाई का काम चल रहा था। पेड़ों की कटाई की जानकारी मिलते ही ग्रामीण और हसदेव अरण्य बचाओ संघर्ष समिति के सदस्य मौके पर पहुंचे और विरोध करने लगे।

राहुल गांधी ने कही बड़ी बात
इस पूरे मामले में राहुल गांधी ने बड़ा हमला बोला है। राहुल गांधी ने कहा- “हसदेव अरण्य में पुलिस बल के हिंसक प्रयोग से आदिवासियों के जंगल और ज़मीन के जबरन गबन का प्रयास आदिवासियों के मौलिक अधिकार का हनन है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार के दौरान विधानसभा में सर्वसम्मति से हसदेव के जंगल को न काटने का प्रस्ताव पारित हुआ था – ‘सर्वसम्मति’ मतलब विपक्ष यानी तत्कालीन भाजपा की भी सम्मिलित सहमति। मगर, सरकार में आते ही न तो उन्हें यह प्रस्ताव याद रहा और न हसदेव के इन मूल निवासियों की पीड़ा और अधिकार।”

राहुल गांधी ने कहा- ‘बहुजन विरोधी भाजपा’ अपने और अपने मित्रों के स्वार्थ की खातिर आम नागरिकों और पर्यावरण को भयावह हानि पहुंचाने को तैयार है। आज देश भर के भाजपा शासित राज्यों में ऐसे ही हथकंडों और षड़यंत्रों से आदिवासी अधिकारों पर लगातार आक्रमण किए जा रहे हैं। आदिवासी भाइयों और बहनों के जल, जंगल, ज़मीन की रक्षा कांग्रेस हर कीमत पर करेगी।

पुलिस टीम पर हमला
मौजूद अधिकारियों से बातचीत के दौरान हसदेव अरण्य बचाओ संघर्ष समिति के सदस्यों ने पुलिस पर हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार, एक पुलिसकर्मी को गंभीर रूप से चोट आई है जबकि कई लोग हमले में घायल बताए जा रहे हैं। इस घटना के बाद ग्रामीणों के बीच आक्रोश है। सूत्रों के अनुसार, लगभग 6000 पेड़ों की कटाई की जानी है। जिससे लगभग 140 हेक्टेयर जंगल का सफाया किया जाएगा ताकि परसा कोल ब्लॉक का काम शुरू हो सके।

तीर गुलेल से हमला
मौके पर मौजूद लोगों ने तीर-धनुष, गुलेल और पत्थर से हमला किया है। दो पुलिसकर्मियों को तीर लगने की भी जानकारी सामने आई है। परसा कोल ब्लॉक के लिए की जा रही कटाई का ग्रामीण लगातार विरोध कर रहे हैं। हमले के बाद परसा को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

Latest articles

विधायकों के वीसी रूम फंड पर विवाद

भोपाल।मध्यप्रदेश में सभी विधायकों के घर या कार्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम बनाने के...

कार को बचाने में रेड बस डिवाइडर पर चढ़ी

भोपाल ।बैरागढ़ से भोपाल की ओर आ रही एमपी-04-पीए-3871 नंबर बेकाबू होकर डिवाइडर पर...

भोपाल में 5 घंटे से जाम, ट्रैफिक पुलिस गायब

भोपाल ।भोपाल के ऐशबाग और आसपास के इलाकों में 5 घंटे से जाम लगा...

‘रन भोपाल रन’ में हजारों लोगों ने दौड़ लगाई

भोपाल।राजधानी में रविवार सुबह फिटनेस का जुनून चरम पर दिखा। ‘दौड़ हिंदुस्तान के दिल...

More like this

ओरछा को विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल बनाने की तैयारी तेज, मुख्य सचिव अनुराग जैन ने किया व्यापक निरीक्षण

ओरछा/भोपाल।राज्य सरकार ने ऐतिहासिक नगरी ओरछा को विश्वस्तरीय पर्यटन गंतव्य के रूप में विकसित...

एमपी के राजभवन का नाम बदला, अब हुआ लोक भवन

भोपाल।केंद्र सरकार के निर्णय के बाद मध्यप्रदेश के राजभवन का नाम अब ‘लोक भवन’...

सियासी हलचल तेज, भाजपा के साथ जा सकते हैं सोरेन

झारखंड।बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की करारी हार के बाद झारखंड की सियासत में...