17.6 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराज्यUP के IAS अफसरों में मची वीआरएस की होड़, अब तीसरी अफसर...

UP के IAS अफसरों में मची वीआरएस की होड़, अब तीसरी अफसर का आवेदन

Published on

लखनऊ,

उत्तर प्रदेश में स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (VRS) लेने की होड़ मच गई है. एक के बाद एक भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अफसर वीआरएस के लिए आवेदन कर रहे हैं. अब योगी सरकार की खास रेणुका कुमार ने भी स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के लिए आवेदन किया है. एक हफ्ते के भीतर सेवानिवृत्ति के आवेदन करने वाली वह तीसरी आईएएस अफसर हैं. जानकारी के मुताबिक, यूपी में 1 हफ्ते के भीतर 3 आईएएस ने वीआरएस के लिए केंद्र सरकार को आवेदन कर दिया है. संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने इसकी जानकारी यूपी सरकार को दी है.

अब 1987 बैच की आईएएस अफसर रेणुका कुमार ने स्‍वैच्छिक सेवानिवृत्ति मांगी है. रेणुका कुमार इन दिनों केंद्र सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में सचिव हैं. यूपी से 2021 में वह केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर गई थीं. अचानक 28 जुलाई को उन्हें अपने होम कैडर यानी यूपी के लिए कार्यमुक्त कर दिया गया. लेकिन उन्होंने वीआरएस के लिए आवेदन कर दिया है. बता दें कि रेणुका कुमार अगले साल 2023 में रिटायरमेंट हो रही हैं.

इस महिला अफसर के वीआरएस के पीछे के कारण अभी स्पष्ट नहीं हैं. लेकिन पहली वजह उनकी नाराजगी और दूसरी सक्रिय राजनीति में आने की संभावना मानी जा रही है. सरकारी सूत्रों की मानें तो यूपी में किसी बड़ी जिम्मेदारी मिलने की संभावना के मद्देनजर उन्होंने नौकरी से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने के लिए दरख्वास्त लगाई है.

बता दें कि इस सप्ताह की शुरुआत में जूथिका पाटणकर और विकास कोठवाल ने वीआरएस के लिए आवेदन किया. आईएएस अफसर जूथिका पाटणकर केंद्रीय प्रतिनियुक्ति में केंद्रीय सूचना आयोग में सचिव पद पर तैनात हैं जबकि 2003 बैच के आईएएस अफसर विकास गोठलवाल स्टडी लीव पर चल रहे हैं. उन्होंने वीआरएस के लिए यूपी सरकार के नियुक्ति विभाग में आवेदन किया है. इससे पहले 1993 बैच के आईएएस अफसर राजीव अग्रवाल 2019 में ही वीआरएस ले चुके हैं, जो दिन दिनों फेसबुक में अपनी सेवाएं दे रहे हैं.

Latest articles

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...